मुंबई में बम धमाकों की धमकी देने वाला चुरु का युवक कोटा से गिरफ्तार

कोटा। मुंबई में बम धमाकों की धमकी देने वाले एक युवक (Youth arrested for threatening)को भीमगंज पुलिस (Police Station Bhim Ganj)ने स्थानीय होटल से गिरफतार किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक चुरु जिले का रहने वाला है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी युवक द्वारा कुछ समय से मुंबई में लगातार धमाके करने की धमकी दी गई थी। जिसमें कुछ विधायकों के आवास भी शामिल थे। युवक की धमकी के बाद से ही मुंबई पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

मुंबई पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली की आरोपी युवक कोटा में है। जिसके बाद कोटा पुलिस से संपर्क कर आरोपी की लोकेशन शेयर की गई। कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को एक भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में युवक ने अपना नाम पीयूष पुरोहित बताया है। जो चूरू का रहने वाला है और कुछ समय वह मुुंबई मंे भी रह चुका है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी पीयूष द्वारा मुंबई में कुछ जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

स्थानीय पुलिस ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस कोटा के लिए रवाना हो गई है।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version