कोटा जिले में चंबल नदी पार करते नाव पलटी, 11 की मौत आधा दर्जन लापता, तलाश जारी

– सुनील माथुर

कोटा। जिले के इटावा शहर के खातोली क्षेत्र में गोठड़ा कला गांव के पास कमलेश्वर धाम के लिए जा रहे 30 लोगों की नाव (Chambal River) चंबल नदी में पलटने से 11 जनेां की मौत हेा गई। जबकि अभी तक 3 जने लापता है, जिनकी नदी में तलाश की जा रही है। मृतकों में 6 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। स्थानीय ग्रामीणों व प्रशासन द्वारा इन्हे खोजने का प्रयास जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी चिंता जताई और जिला प्रशासन से इसकी पूरी जानकारी ली है। कोटा से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हुई है। इसके साथ लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय जिला प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए है। घटना कि जानकारी मिलने पर बूंदी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खातोली क्षेत्र में कमलेश्वर धाम जाने के लिए 40 लोग नाव में सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक नाव चंबल नदी में पलट गई। नाव को पानी में पलटते हुए स्थानीय लोगों ने देखो तो कुछ लोगों को समय रहत बचा लिया गया। लेकिन अभी तक आधा दर्जन से अधिक लोग लापता है। जिनकी तलाश की जा रही है। नाव में सवार लोग करीब 14 मोटरसाइकिल को भी साथ ले जा रहे थे। जबकि नाव की क्षमता केवल 25 लोगों को ले जाने की थी।

नाव को डूबता देखकर इसमें सवार लोग चम्बल नदी में कूद गए थे, इसके बाद नाव भी पानी में डूब गई है। जो लोग तैरना जानते थे, वह तैरकर नदी से बाहर आ गए हैं। अभी तक यह पता नहीं चला कि कितने लोग नदी में डूबे हुए हैं। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर है। लोगों की तलाश युद्ध स्तर पर जारी है

जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार मन्साराम 30, उमा बाई 27, हेमराज, प्रेमबाई गुर्जर 52 के शव मिल चुके है। ये चारों मृतक कोटा जिले के बरनाहाली गांव के रहने वाले है।

लोकसभा अध्यक्ष ने ली जानकारी

इस हादसे की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने चिंता जताई गई है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जिला प्रशासन से संपर्क किया गया है।

जिला कलेक्टर उज्जवल सिंह राठौड़ ने बताया कि गोठड़ा कलां के करीब तीन दर्जन ग्रामीण चंबल नदी के उस पार कमलेश्वर धाम जा रहे थे, इसी दौरान खतोली के पास नाव पलट गई। राठौड़ ने कहा कि उनमें से कुछ लोग तैरकर किनारे आने में कामयाब रहे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, कोटा में थाना के खतोली क्षेत्र में चंबल ढिबरी के पास नाव के पलटने की घटना बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उन्होंने आगे कहा, मुद्दे पर अपडेट जानने के लिए मैंने कोटा प्रशासन से बात की है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्यों के साथ लापता लोगों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मिलेगी।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version