जैसलमेर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi)का दो दिवसीय दौरा रद्द हो गया है। राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर चार्टर प्लेन(Jaisalmer Civil Airport) से जैसलमेर आने वाले थे। राहुल गांधी का 2 दिन रुकने का कार्यक्रम था। जिला प्रशासन को उनकी आगमन की सूचना भी मिल चुकी थी।जिसके बाद सरुक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। उनका सिक्योरिटी दस्ता यंहा पहुंच चुका था। सूत्र बतातें है के बिहार में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद इस दौरे को रद्द माना जा रहा है। राहुल गांधी के दौरे की सभी तैयारियां राजस्व मंत्री हरीश चैधरी देख रहे थे।
इस तरह का था कार्यक्रम
राहुल गांधी एक दिन सूर्यगढ़ फोर्ट मे रुकने और दूसरे दिन रेगिस्तान के सम में टेंट में रुकने का कार्यक्रम बनाया था।
इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं को उन्होंने स्वागत आदि करने के लिए भी मना कर दिया था। इस होटल में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए।
राजस्थानी अंदाज
राहलु गांधी के होटल पहुंचने पर राजस्थानी रीति रिवाज से स्वागत सत्कार करने का भी प्रंबध किया गया था। सम के रेतीले धोरंा पर ऊंट की सवारी व राजस्थानी पारंपरिक लोक संगीत नृत्य का भी प्रबंध कया गया था। लेकिन अब ये सारी व्यवथाएं धरी रह गई है।
दरअसल सूर्यगढ़ होटल (Suryagarh Jaisalmer) वही है जहां पर राजस्थान की पूरी सरकार, विधायक करीब 15 दिन तक कांग्रेस के कई केंद्रीय नेता बाड़ाबंदी में रुके हुए थे।