राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन

Former Minister Mahipal Maderna Passed away in Jodhpur

Mahipal Maderna, Mahipal Maderna family, Congress, Congress Leader Mahipal Maderna, Divya Maderna, Mahipal Maderna Biography,

Former Minister Mahipal Maderna Passed away in Jodhpur

जोधपुर। राजस्थान में कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा (Mahipal Maderna) का रविवार सुबह 7ः44 बजे निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।

मदेरणा लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और अपना इलाज ले रहे थे। उन्हे चार दिन पहले ही अस्पताल (Hospital) से छुट्टी मिलने पर घर ले जाया गया था। उनकी पत्नी व दे पुत्रियां दिव्या मदेरणा व रुपल मदेरणा है।

उनके परिवारजनों ने बताया कि लंबे समय से वह कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई सहित अन्य स्थानों के डॉक्टरों से उपचार ले रहे थे। उनका निधन सुबह रेजिडेंस रोड़ (Residence Road, Jodhpur) स्थित निवास पर हुआ है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव चाडी में होगा।

उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री (CM) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित अनेक नेताओं ने शोक संवेदनाए प्रकट की है।

Mahipal Maderna : राजनीतिक सफरनामा

पूर्व मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता महिपाल मदेरणा वर्ष 1982 में पहली बार जिला प्रमुख बने। मदेरणा वर्ष 2003 से 2008 तक भोपालगढ़ एंव वर्ष 2008 से 2013 तक ओसियां से विधायक रहे। इसी दौरान वे राजस्थान की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।

5 मार्च 1952 को लक्ष्मणनगर चाडी, जोधपुर में जन्मे महिपाल मदेरणा ने जयनारायण विश्वविद्यालय से बीए, एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की।
कांग्रेस (Congress) के पूर्व मंत्री महपिल मदेरणा वर्ष 2011 से ही भंवरी देवी हत्याकांड के मामले में जोधपुर जेल में बंद थे। जेल में ही उनको कैंसर की बीमारी का पता चला। अभी से ही वे एम्स सहित अन्य अस्पताल से कैंसर का उपचार ले रहे थे।

बेटी दिव्या मदेरणा है ओसियां विधायक

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ओसियां से विधायक है। उनकी पत्नी लीला मदेरणा जिला प्रमुख है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन

 

More News : Mahipal Maderna, Mahipal Maderna family, Congress, Congress Leader Mahipal Maderna, Divya Maderna, Mahipal Maderna Biography,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version