-केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की मौजूदगी पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच हुआ समझौता
-गुरजंट सिंह धालीवाल
जयपुर। राजस्थान के सीकर, चूरू व झुंझुंनुं जिलों को अब पीने के लिए पानी हथिनी कुंड बैराज से मिलेगा। इसके लिए हरियाणा व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बीच समझौता हो गया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, अनुराग ठाकुर, कैलाश चौधरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कैलाश चौधरी के घर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में हरियाणा व राजस्थान सरकार के बीच समझौते पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने हस्ताक्षर किए।
इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि समझौते के मुताबिक हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से राजस्थान के तीन जिलों सीकर, चूरू व झुंझुंनुं जिलों पीने के लिए पानी मिलेगा। इस बैराज से एक पाइप लाइन का पानी राजस्थान को मिलेगा।
Shani Dev ke Upay : शनिवार के दिन ये 5 काम मत करना, वरना लग जाएगी शनि की साढ़ेसाती
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि यमुना जल के अलोकेशन के अनुरूप राजस्थान की तीन जिलों को पीने का पानी दिया जाएगा। इन जिलों में पीने के पानी की उपलब्धता नहीं है। इसके लिए हरियाणा व राजस्थान के बीच समझौता हुआ है। इसके मुताबिक डीपीआर बनाई जाएगी।
इसके लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। हथिनी कुंड बैराज पर हरियाणा की अलोकेशन के अनुरूप वहां के चैनल की केपेसटी पूरा करने बाद राजस्थान की आवश्यकता के अनुरूप पानी ले जाने के लिए अंडरग्राउंड चैनल्स बनाए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पिछले 20 साल से लंबित इस समस्या का समाधान किया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर ने बताया कि यमुना कैनाल की फुल केपेसटी 24 हजार क्यूसेक हरियाणा की सुरक्षित रहेगी।
उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड से चार पाइपलाइन के जरिए पानी की निकासी होगी। इनमें से तीन पाइपलाइन का पानी राजस्थान को जाएगा, जबकि एक पाइपलाइन का पानी हरियाणा-राजस्थान के सीमावर्ती जिले हिसार व दादरी को पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बरसात के पानी का इस हथिनी कुंड बैराज के माध्यम से सदुपयोग हो पाएगा। इससे बाढ से होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उन्होंने कहा कि वर्षों से राजस्थान के सीकर, चूरू व झुंझुंनुं जिलों के लोग खारा पानी पी रहे थे।
इन जिलों में पानी के पानी की मांग की जा रही थी, मगर कांग्रेस ने केवल राजनीति नहीं की। केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के कारण अब राजस्थान के इन तीनों जिलों के लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिल सकेगा।
राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर मोदी का स्वागत किया। पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा- हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे। 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है। भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का भी प्रचार करना होगा।
राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार ही खरीदें नया घर या फ्लैट
Tags : Hathini Kund Barrage, Rajasthan, drinking water, CM Bhajan Lal,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1