RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी, विद्यार्थी ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

RBSE 12th Arts Result 2023 : RBSE Rajasthan Board Class 12th Arts Results Declared, How to Check RBSE Result

RBSE 12th Arts Result 2023, RBSE 12th Arts Result, RBSE 12th Result,

RBSE Rajasthan Board Class 12th Arts Results Declared, How to Check RBSE Result

RBSE Rajasthan Board Class 12th Arts Result 2023 : जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, (RBSE) अजमेर का (RBSE 12th Arts Result) कक्षा 12वीं कला वर्ग एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम गुरुवार दोपहर 3ः15 बजे शिक्षा संकुल भवन में शिक्षा मंत्री डा.बी.डी.कल्ला व बोर्ड के अधिकारियों ने जारी किया। 12वीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम  92. 35 प्रतिशत रहा। 12वीं कला वर्ग में 94.06 प्रतिशत परीक्षा परिणाम छात्राओं का रहा जबकि छात्रों का प्रतिशत 90.65 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही 12वी कला वर्ग के (RBSE 12th Arts Result) परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का भी इंतजार खत्म हो गया।

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल पास प्रतिशत- 84.61, वरिष्ठ उपाध्याय में छात्राएं- 88. 60 प्रतिशत पास और छात्रों का पास प्रतिशत- 80.23 फीसदी रहा। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

RBSE 12th Result 2022 :12वीं कला वर्ग में छात्र -छात्राओं का प्रतिशत डिविजन के अनुसार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी परिणाम के अनुसार 3 लाख 26 हजार 413 विद्यार्थियों की फर्स्ट डिवीजन, 2 लाख 69 हजार 154 विद्यार्थी सेकंड डिवीजन जबकि 55 हजार 855 विद्यार्थी थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। 16 हजार 838 बच्चों के सप्लीमेंट्री आई है। परीक्षा में 1 लाख 36 हजार 135 छात्र फर्स्ट डिवीजन, 1 लाख 50 हजार 529 सेकंड डिवीजन जबकि 32 हजार 970 छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। इनमें 9486 छात्रों कीे सप्लीमेंट्री आई है।

वहीं 1 लाख 89 हजार 918 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन, 1 लाख 18 हजार 904 सेकंड डिवीजन, 22 हजार 667 छात्राएं थर्ड डिवीजन पास हुई हैं। जबकि 7020 छात्राओं की सप्लीमेंट्री आई हैं।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर राजस्थान की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी कला वर्ग में 7 लाख 19 हजार 838 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 56 हजार 14 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। बोर्ड का यह परीक्षा परिणाम http://www.rajresults.nic.in/  व  http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर भी उपलब्ध होगा। विघार्थी यहां से सीधे अपना परिणाम देख सकते है।

RBSE 12th Result 2022 : 12वीं कला वर्ग की परीक्षा आयोजन जानकारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की और से 9 मार्च 2023 से शुरु होकर 12 अप्रेल 2023 को समाप्त हुई थी।

RBSE 12th Result 2022 : कक्षा 12वीं कला वर्ग पिछले वर्ष का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर का वर्ष 2022 का 12वीं कला वर्ग परीक्षा परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा था।

RBSE 12th Science and Commerce Results : 12वीं विज्ञान व कॉमर्स में इतने विद्यार्थी हुए थे पंजीकृत

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 12वीं के विज्ञान व कॉमर्स संकाय की परीक्षा 9 मार्च से 12 अप्रेल 2023 तक चली थी। 12वीं के विज्ञान संकाय, कॉमर्स संकाय व कला संकाय में 10 लाख 31 हजार 72 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इसमें कला संकाय में 7 लाख 20 हजार 933 , विज्ञान में 2 लाख 80 हजार 10 और कॉमर्स में 29 हजार 45 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। 19 मई 2023 को परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है।

RBSE 12th Result 2023 : RBSE वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को इस तरह से चेक करें :

(How To Check RBSE 12th Result) 

  1. स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  http://www.rajresults.nic.in/  व  http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/  पर जाएं।
  2. स्टेप 2. होम पेज पर RBSE 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्टेप 3. अपना रोल नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज करें।
  4. स्टेप 4. अब आप इसे सबमिट करें।
  5. स्टेप 5.अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हेागा।
  6. स्टेप 5.अब आप इसे डाउनलोड करे और इसका प्रिंट आउट निकाल (Download and Printout) लें।

UPSC Result 2022 : यूपीएससी रिजल्ट में देश की बेटियों ने लहराया परचम, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Tags : RBSE 12th Arts Result 2023, RBSE 12th Arts Result, RBSE 12th Result,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version