देशभर में 12 फरवरी से चलेगी “ग्राम परिक्रमा यात्रा”, होगा मोदी की गारंटी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Gram Parikrama Yatra will run across the country from February 12 Modi's guarantee schemes will be publicized

Modi's guarantee schemes, Gram Parikrama Yatra, Gram Parikrama Yatra Rajasthan,

Gram Parikrama Yatra will run across the country from February 12 Modi's guarantee schemes will be publicized

-भाजपा किसान मोर्चा को सौंपा अभियान का जिम्मा
-गांवों में होगी किसान चौपाल

जयपुर। केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में अभियान चलाएगी। खासकर गांवों में किसान-मजदूर तक केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी गारंटी योजनाओं के बारे में जागरूक उन्हें लाभांवित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी 12 फरवरी से एक माह तक इस अभियान को चलाने जा रही है। इस अभियान का जिम्मा भाजपा किसान मोर्चा को सौंपा गया है।

इसी कड़ी में राजस्थान में भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का शुभारंभ करेगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा ने प्रदेश व जिला स्तर पर समितियां गठित कर दी हैं।

छह सदस्यीय प्रदेश समिति में संयोजक के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी, सदस्य मोर्चा के महामंत्री ओपी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष  खीमाराम चौधरी व गणपतसिंह राठौड़, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश ढाका व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजंट सिंह धालीवाल को शामिल किया गया है।

इसके अलावा जिलों की जिला समिति में कुल आठ सदस्य होंगे, इनमें मोर्चा के जिलाध्यक्ष संयोजक, पांच कार्यक्रम प्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी व जिला सोशल मीडिया प्रभारी सदस्य होंगे।

तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

Gram Parikrama Yatra will run across the country from February 12 Modi’s guarantee schemes will be publicized

हजारों गांवों तक पहुंचेगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा 12 फरवरी-2024 को दोपहर 12.30 बजे मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) के शुक्रताल से किसान मोर्चा “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का शुभारंभ करेंगे। किसानों एवं मजदूरों की आकांक्षाओं को जानने के उदेश्य से एक महीने चलने वाली “ग्राम परिक्रमा यात्रा” में भाजपा सरकार के विकास कार्यों की जानकारी को देश के दो लाख से अधिक गांवों में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी के तहत राजस्थान में भी इसी दिन से अभियान का शुभारंभ होगा। इस “ग्राम परिक्रमा यात्रा” के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देश के सभी संगठनात्मक जिलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक संगठनात्मक जिले में होने वाले सीधे प्रसारण समारोह में हजारों की संख्या में किसानों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

गौपूजन व कृषि यंत्रों के पूजन से होगा शुभारंभ

किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ गाय, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से गांव में किसान मजदूर चौपाल लगाकर पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के किसान हितैषी गारंटेड योजनाओं पर चर्चा होगी।

इनमें खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत मोदी सरकार द्धारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा आमजन के सामने रखा जाएगा।

यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्धारा किसानों व मजदूरों के लिए किए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया जाएगा। वहीं, जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल भुगतान को बढावा देना, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटन में वृद्दि, जैविक खेती के बारे में जागरूकता बढाना, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढावा देना, ग्रामीण खेल और फिटनेस को बढावा देना व आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना इस अभियान की प्राथमिकता रहेगी।

भाजपा के संकल्प पत्र के लिए लेंगे सुझाव किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने बताया कि किसान चौपाल में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए किसानों-मजदूरों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प पत्र हेतु सुझाव व उनकी आकांक्षाएं जानी जाएंगी।

तत्पश्चात डोर-टू-डोर अभियान चलाकर योजनाओं का पैंम्फलेट वितरित किया जाएगा। यह यात्रा प्रत्येक जिले में प्रतिदिन पांच गांवों में आयोजित की जाएगी। इस पूरे अभियान की प्रदेश स्तर पर मॉनिटरिंग की जाएगी,जिसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन को भेजी जाएगी।

किसान चौपाल में ये रहेंगे मौजूद किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री ओपी यादव ने बताया कि प्रत्येक जिले में होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा के स्थानीय सांसद, विधायक, निर्वाचित प्रतिनिधि, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सेवानिवृत कर्मचारी, वकील, डॉक्टर, भूतपूर्व सैनिक, वरिष्ठ भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता, ग्राम-पंचायत के वरिष्ठ एवं प्रभावशाली और गणमान्य नागरिक मुख्य अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा के संगठनात्मक सभी 44 जिलों में 12 फरवरी को दोपहर साढे 12 बजे उदघाटन समारोह होंगे,जिनमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश के केबिनेट व राज्य मंत्री, स्थानीय विधायक मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Nimbu Mirch Totke : नींबू मिर्ची बांधने से कैसे मिलती है तरक्की या असफलता, जाने कैसे

Tags : Modi’s guarantee schemes, Gram Parikrama Yatra, Gram Parikrama Yatra Rajasthan,

Exit mobile version