पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की भाजपा में वापसी

Former minister Devi Singh Bhati Join BJP in Jaipur

Former minister, Devi Singh Bhati, BJP, Jaipur

Former minister, Devi Singh Bhati, BJP, Jaipur

जयपुर। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी (Devi Singh Bhati ) की (BJP) भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की भाजपा में वापसी हुई। पूर्व मंत्री भाटी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करायी गई। इसके साथ ही लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

भाटी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में बीकानेर से सांसद की टिकट पर अर्जुनराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज होकर भाजपा से अलग हो गए थे। भाटी 1980 से लगाता 7 बार विधायक रह चुके है।

यह भी पढ़ें : फोन से बैंक अकाउंट में पैसे कैसे भेजे 2023 : जाने आसान तरीके और सुरक्षा के टिप्स

Former minister Devi Singh Bhati Join BJP in Jaipur

बीकानेर व कोलायत में समर्थकों में खुशी की लहर

भारतीय जनता पार्टी में देवीसिंह भाटी की वापसी की सूचना जैसे ही बीकानेर व श्रीकोलायत पहुंची तो समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वहीं बीकानेर के बरसलपुर हाउस के बाहर भी भाटी समर्थकों ने खुशी मनाई।

पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष रामकिशन आचार्य ने बताया कि मारवाड़ के जन नेता देवी सिंह भाटी के भाजपा में पुनः शामिल होने पर कार्यकर्ताओं में भारी जोश और खुशी की लहर व्याप्त है।

आचार्य ने बताया कि भाटी ने कहा की उनका और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जूनराम मेघवाल के बीच अब कोई द्वेष नहीं रहा उनके बीच सारे गिले शिकवे दूर हो चुकें है। आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहूमत से सरकार बनाएगी।

राजस्थान में किसान परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर : वसुंधरा राजे

Tags : Former minister, Devi Singh Bhati, BJP, Jaipur

Exit mobile version