भीलवाड़ा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित विधायक द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर लगाए आरोपो पर कहा कि भाजपा किसी एक व्यक्ति के आधार पर चलने वाली पार्टी नही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि शाहपुरा से विधायक कैलाश मेघवाल को भारतीय जनता पार्टी ने निलंबित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार से बंधी हुई नही है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव के चलते ही हम यहां तक पहुंचे है। जिससे एक आम गरीब मां का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बना है।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुनराम मेघवाल को व्यक्तिगत रुप से जानता हूं, वह वर्षों से सांसद है, वह भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है। वह बड़े नेता है और उनका न केवल राजस्थान बल्कि देशभर में काम अच्छा रहा है। वह एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपनी मेहनत से ही अफसर बने और फिर राजनीतिक सफर में आ गए। आज वे केंद्रीय मंत्री के रुप में अपनी सेवा दे रहें है।
कुछ लोगों को भारत माता की जय बोलना भी पंसद नही
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इंडिया गठबंधन के सवाल पर कहा कि कुछ लोगों को तो भारत माता की जय बोलना भी पसंद नही है। हमारा संविधान सभी को अपने —अपने हिसाब से धर्म को मानने का अधिकार देता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष बांटो और राज करो के सिंद्वात कर काम कर रहा है। वहीं कुछ लोग सनातन को समाप्त करने की बात रहे है ये वो लोग है जो अपनी गुलामी वाली मानसिकता की सोच ऐसे बयानों से जग जाहिर कर रहें है।
यह भी पढ़ें : Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम 5 साल में दे रही 14 लाख रुपये, जाने कैसे
यह भी पढ़ें : फोन से बैंक अकाउंट में पैसे कैसे भेजे 2023 : जाने आसान तरीके और सुरक्षा के टिप्स
Tags : Anurag Thakur , Arjun Meghwal,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1