Eid-ul-Fitr 2021 : जयपुर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला (Dr.B.D.Kalla) ने ईद उल-फितर (Eid-ul-Fitr 2021) के पावन मौके पर प्रदेशवासियों तथा खासकर अकलियत के भाइयों और बहिनों को दिली मुबारकबाद दी है।
डॉ. कल्ला ने अपने संदेश में कहा कि ईद का पर्व हमें मोहब्बत, भाईचारे और अमन का पैगाम देता है। माहे पाक रमजान में अकलियत के लोग रोजा रखकर खुदा की इबादत करते है। रोजे के बाद ईद (Eid-ul-Fitr 2021) का पर्व खुशियों की सौगात लेकर आता है।
इस मौके रोजे की नेकियों को कबूल कर परवरदिगार सभी की जिंदगी में तरक्की और बरकत का तोहफा देते हैं।
जलदाय मंत्री ने अकलियत के भाइयों से अपील की है कि वे वर्तमान में कोरोना (Corona Virus) के कारण लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति में सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद की खुशियां साझा करें।
उन्होंने इस मौके पर परवरदिगार से देश-प्रदेश में खुशहाली और तरक्की की दुआ की है।
More News : eid ul fitr 2021, 2021 eid ul fitr date, when is eid ul fitr 2021, 2021 eid ul fitr, eid ul fitr 2021 date, eid ul-fitr 2021, eid ul fitr, eid ul fitr 2021, eid ul fitr Mubarak, Jaipur main dikha chand , eid ul fitr, eid ul fitr 2021, eid ul fitr Mubarak, eid ul fitr 2021 date, Jaipur main dikha chand , Eid mubarak wishes 2021 Eid mubarak status, Dr.B.D.Kalla, Eid mubarak wishes, Eid-ul-Fitr 2021,