राजस्थान में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर पिता ने की बेटी की हत्या, जानिए पूरा मामला

honour killing , live-in relationship, Dalit lover, Anil Beniwal, Rajasthan Assembly, Pinky Saini ,

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले (Dausa)में ऑनर किलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के पिता ने अपनी बेटी के प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन(Live In Relationship ) में रह रही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसके बाद पिता स्वंय पुलिसथाने पहुंचा और बेटी की हत्या करना कबूल लिया। इस मामले में लड़की को राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High court)की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई थी। लड़की ने दलित युवक से शादी की थी। जोकि उसके परिजनों को पसंद नही था। पुलिस के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे है।
ये है पूरा मामला

राजस्थान के दौसा जिले के रामकुड क्षेत्र में मृतका पिंकी अपने परिवार के साथ रही रही थी।
पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम पिंकी था। वह रामकुंड क्षेत्र में परिवार के साथ रहती थी। पिंकी गांव के ही एक लड़के को प्यार करती थी। लेकिन उसके पिता को यह पसंद नही था। जिसके चलते पिता ने अपनी पसंद का लड़का पसंद कर 16 फरवरी को उसकी शादी कर दी। इसके बाद वह 19 फरवरी को ही ससुराल से मायके आ गई और 21 फरवरी को ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पिंकी के पिता शंकरलाल सैनी ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। दूसरी तरफ पिंकी व उसके प्रेमी ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की मांग की, जिस पर हाईकोर्ट ने पुलिस को प्रेमी जोड़े को सुरक्षा देने के आदेश भी दिए थे।
इसके बाद 1 मार्च 2021 को पिंकी अपने प्रेमी रोशन के साथ गांव में उसके घर पर पहुंची। जब इसकी जानकारी पिंकी के पिता को लगी और वे जबरदस्ती युवती को प्रेमी के घर से उठा ले गए। इसके बाद प्रेमी रोशन ने महिला थाने में पिंकी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। लेकिन पुलिस ने इस रिपोर्ट पर कोई र् कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया कि परिवार ने पिंकी को वापस ससुराल जाने के लिए समझाया, लेकिन पिंकी ने बात नही मानी। इस पर पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद पिता थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल लिया।

गांव में मचा कोहराम
इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवती के शव को राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। जंहा से शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version