दौसा में प्रियंका गांधी ने कहा, राजस्थान का रिवाज बदल डालो, इस बार फिर से कांग्रेस को लाओ

Priyanka Gandhi attack on BJP in Dausa Rally

Priyanka Gandhi Dausa Visit, Dausa,Dausa latest news,Priyanka Gandhi,Priyanka Gandhi Congress post,Priyanka Gandhi news in hindi,Priyanka Gandhi rally,Priyanka Gandhi appeal,Rajasthan Assembly Election,ERCP,ERCP congress yatra,ERCP National Project Status,Ashok Gehlot, Rajasthan , Rajasthan Election 2023, Rajasthan Mission 2030, rajasthan chunav 2023, राजस्थान, जयपुर, hindi news, jaipur hindi news, breaking news,latest news rajasthan, Jaipur hindi news, rajasthan news,rajasthan news today, राजस्थान चुनाव 2023,

Priyanka Gandhi attack on BJP in Dausa Rally

दौसा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान की जनता से फिर से कांग्रेस सरकार बनाकर प्रदेश का रिवाज बदलने का आह्वान किया। प्रियंका गांधी दौसा में जनसभा को संबोधित कर रही थी।

भाजपा में स्वार्थ हावी

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा में स्वार्थ हावी है और भाजपा जनता के बारे में नहीं सोच रही है। भाजपा में सभी नेता खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं। राजस्थान में पूरी भाजपा बिखरी हुई है। एकजुट होने का नामो निशान नहीं है। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, पीएम मोदी के अहंकार ने कुनबा तोड़ा। वहीं कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर मंच पर बैठी है।

Priyanka Gandhi attack on BJP in Dausa Rally

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में जनता के जीवन को मजबूत करने का काम क‍िया है। देश की जनता भाजपा की कुनीतियों का खामियाजा महंगाई और बेरोजगारी के रूप में भुगत रही है।

ऐसे में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने महंगाई राहत कैंप लगाए। पुरानी पेंशन लागू की। स्वास्थ्य का अधिकार लागू किया। 500 रु में गैस सिलेंडर, शहरी रोजगार गारंटी, इंदिरा कैंटीन समेत स्वास्थ्य,​ शिक्षा, भोजन और रोजगार पर बेहतरीन काम किया है। राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

प्रियंका गांधी ने उपस्थित जनसमूह को सावधान किया कि मोदी सरकार ने इतनी महंगाई बढ़ा दी है कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाने पड़ रहे हैं। मगर ये सारे काम भाजपा को पच नहीं रहे।

राजस्थान में भाजपा की सरकार आई तो जनता को मिलने वाली राहतें बंद कर दी जाएंगी। ईआरसीपी पर‍ियोजना पर भाजपा नेता और पीएम मोदी स‍िर्फ जुमलेबाजी करते हैं। यह परियोजना 12 जिलों के लिए जीवनदायिनी गंगा की तरह है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री राजस्थान में कहते हैं कि जनता मोदी के नाम पर वोट डाले। उनसे पूछिए कि क्या नरेंद्र मोदी पीएम पद छोड़कर राजस्थान के सीएम बनने वाले हैं। क्या उन्हें पूरी भाजपा में कोई चेहरा नहीं मिल रहा।

देवनारायण जी के मंदिर के बहुचर्चित मामले का हवाला देते हुआ प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने टीवी पर देखा कि प्रधानमंत्री मोदी देवनारायण जी के मंदिर में लिफाफा डालकर गए थे। खोला गया तो उसमें 21 रु निकले। आजकल देश में यही हो रहा है। घोषणाएं बड़ी-बड़ी, मंच पर खड़े होकर कैसे-कैसे लिफाफे दिखाए जा रहे हैं लेकिन ज​ब आप लिफाफों को खोलते हैं, जब की बारी आती है तो कुछ नहीं होता। इस राजनीति से जनता सावधान रहे।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी : प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है। युवा सेना में भर्ती होने के लिए मेहनत करते हैं। मगर मोदी सरकार अग्निवीर योजना ले आई। अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य को खत्म कर दिया। रोजगार देने वाली सरकारी सपत्तियां अपने उद्योगपति मित्रों के हवाले कर दी। मनरेगा को खत्म कर दिया।

भाजपा नेता अपने और अपने उद्योगपति म‍ित्रों के ल‍िए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के मित्र इंडोनेशिया से कोयला खरीदते हैं और देश में आते-आते इसके दाम दोगुने कर देते हैं। सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को मजबूत करने का काम कर रही है। भाजपा ने जनता की उम्मीदों को तोडा है। पीएम मोदी की नीत‍ि गरीबों से खींचने और उद्योगपतियों को सींचने वाली है।

मेहंदीपुर बाला जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजन

Priyanka Gandhi attack on BJP in Dausa Rally

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Priyanka Gandhi attack on BJP in Dausa Rally

जनसभा के उपरांत प्रियंका गांधी ने मेहंदीपुर बाला जी महाराज के मंदिर में दर्शन और पूजन कर जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें : UPI Full Form : यूपीआई ने आसान बनाई बैंकिग की राह, जाने कैसे

Tags : Priyanka Gandhi ,Rajasthan Election 2023 ,Dausa,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version