-पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव व कद्दावर नेता रिछपाल मिर्धा ने कांग्रेस छोड़ी
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व में राष्ट्रनिर्माण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का संकल्प लेते हुए आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर विभिन्न राजनैतिक दलों से आए सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों सहित 1370 नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व मंत्री राजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, जनता सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर सिंह भिंडर, दीपेन्द्र कंवर भिंडर, आलोक बेनीवाल, विजयपाल सिंह मिर्धा, रामनारायण किसान, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चौधरी, भीलवाड़ा से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष अनिल व्यास, बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया सिंह मेघवाल और कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रहे रिजू झुंझुनवाला सहित अन्य सभी लोगों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा का पटका पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई और भाजपा परिवार में स्वागत किया।
अबकी बार 400 पार की संकल्प सिद्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे -सीपी जोशी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति एवं नीति तथा नवयुग प्रवर्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज प्रदेश के अनेक राजनेता, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर, इनकी विजय माला प्रधानमंत्री मोदी को पहनाएंगे और अबकी बार 400 पार की संकल्प सिद्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भाजपा का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का कल्याण करना है -मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का कल्याण करना है। भाजपा परिवार में शामिल होने जा रहे सभी वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं। मौजूदा समय में राजनैतिक पार्टियां किस उद्देश्य के साथ राजनीति में काम करती हैं, यह उन्हे जनता को बताना होगा। 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जब काम करना शुरू किया तो आपने देखा होगा कि आजादी के समय से राज करने वाली राजनैतिक पार्टियों का हेतु ही बदल गया।
पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक देश के अंदर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी पर जनता ने विश्वास किया उसे चुनकर सत्ता तक पहुंचाया, लेकिन कांग्रेस ने जनता को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। आजादी के बाद देश को सच्चे राष्ट्रवादी राजनैतिक दल की आवश्यकता हुई, ऐसा दल जो कि हमारे पूर्वजों जिन्होने आजादी के लिए कुर्बानी दी उनका सम्मान कर सके।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने ईआरसीपी और यमुना जल समझौता करके दिखाया, क्योंकि हमने संकल्प लिया था। कांग्रेस ने ईआरसीपी के नाम पर जनता को हमेशा गुमराह किया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद कांग्रेस ईआरसीपी को नहीं ला पाई। हमने यमुना जल समझौता कर शेखावटी के तीन जिलों को पानी देने का काम शुरू कर दिया है।
कांग्रेस के लोग ध्यान रखें स्वार्थ की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं कर पाएंगे। हम जनता के बीच संकल्प पत्र लेकर गए हैं, वहीं हमारे केंद्र की सरकार का संकल्प पत्र देख लीजिए हमने चुनाव से पहले जो वादे किये उन्हे पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि कांग्रेस से आए हुए सभी नेताओं का बहुत-बहुत स्वागत करती हूं। भाजपा ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर काम करती है, और इस देश का गरीब शोषित वंचित युवा महिला किसान उन सभी के लिए काम करती है। धारा 370 हो चाहे राम मंदिर निर्माण हो चाहे देश के विकास की बात हो या विश्व पटल पर स्थान दिलाने का काम हो यह सभी काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष राज्यमंत्री ओंकार सिंह लखावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जितेन्द्र गोठवाल, श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, विधायक कुलदीप धनकड़, बाल मुकुंदाचार्य, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक मौजूद रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कलस्टर मीटिंग में दिया जीत का मंत्र, कहा पंचायत से पार्लेमेंट तक कमल ही कमल
Tags : 45 Congress Leaders Join BJP , Lalchand kataria, Rajendra Yadav, BJP, BJP Rajasthan, Congress, Congress Rajasthan, Ashok Gehlot, Bhajanlal Sharma, CP Joshi,