बीकानेर। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया (Vasundhara Raje) तीन दिवसीय बीकानेर संभाग के दौरे पर 19-21 अप्रेल 2023 से रहेंगी। इस दौरान वे बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में दौरा करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस दौरान सूरतगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगी।
यह भी पढ़ें : Personal Loan : जल्दी करें 5 मिनट में ये बैंक दे रहा 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन
बीकानेर संभाग में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दौरा 19 अप्रेल से
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नई दिल्ली (New Delhi to Bikaner) से 19 अप्रेल सुबह 9ः40 बजे रवाना होकर 11ः10 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसके बाद 3 बजे बीकानेर से रवाना होकर सड़क मार्ग से सूरतगढ़ (Bikaner to Suratgarh) के लिए रवाना होंगी। सूरतगढ़ के थर्मल पावर के रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी।
20 अप्रेल को सुबह आमजन से मिलेंगी और राजनेताओं से मुलाकात करेंगी। दोपहर 1 बजे बिश्नोई सभा समिति के कार्यक्रम में भाग लेंगी। वापसी में 3 बजे रवाना होकर 6 बजे बीकानेर पहुंचेंगी।
रात्रि विश्राम (Bikaner to Jaipur) बीकानेर में करेगी और 21 अप्रेल को सुबह 9ः30 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
Tgas : Vasundhara Raje, Bikaner
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1