बीकानेर। केंद्रीय संसदीय कार्य एवम संस्कृति राज्यमंत्री (Minister of State for Heavy Industries & Public Enterprises and Parliamentary Affairs) दीपावली (Diwali) के पर्व पर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर बुधवार सुबह बीकानेर पहुंचे। इस दौरान बीकानेर सांसद सेवा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई दी और जनसुनवाई की।
केंद्रीय संसदीय कार्य एवम संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने गजनेर रोड पर निर्माणाधीन ईएसआई हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अस्पताल निर्माण के समस्त तकनीकी बिन्दुओ को समझा और प्रस्तावित हॉस्पिटल निर्माण को शीघ्रातिशीघ्र पूरा होना सुनिश्चित किया।
साथ ही ESIC के अधिकारियों को बीकानेर में बीमित व्यक्तियों की संख्या को बढ़ाने के लिये निर्देश दिए।

बीकानेर में बनने वाली ESIC हॉस्पिटल शीघ्रातिशीघ्र निर्माण करवाकर बीकानेर के मजदूर वर्गो को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए केंद्रीय श्रम एवम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की बीकानेर की विजिट प्रस्तावित है।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि भारत सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा मेपब के माध्यम से श्रमिको एवम उनके परिवार के सदस्यों को समस्त प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत सरकार मजदूरों के समस्त हितों एवम स्वास्थ्य सेवाओं के लिये प्रतिबद्ध है। बीकानेर (Bikaner) के मजदूरो को ज्यादा से ज्यादा बीमित (Insured) कर स्वास्थ्य लाभ दिलवाने के लिये उद्योगपतियों को भी अपने समस्त श्रमिको को मेपब से बीमित करवाने के लिए आव्हान किया।
जिसमें भाजपानेता गुमान सिंह राजपुरोहित केलाश पिथरासर SC मोर्चा के जिलामहामंत्री राज कड़ेला और मण्डल महामंत्री प्रकाश बारूपाल , ESIC के अधिकारी गंगा सिंह और पंकज तथा CPWD के अधिशाशी अभियंता सुरेंद्र सांगवान आदि साथ रहे।
More News : Union Minister Arjun Ram Meghwal, ESI Hospital, Arjun Ram Meghwal, Hospital, Bikaner Hospital, ESI Hospital in Rajasthan,
Hospital in Bikaner, ESI Hospital in India,