भारत-पाक अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर जवानों ने ग्रामीणों के साथ खेली होली

holi, holi 2021, holi songs, holi day, holi Rangoli, Holi Ke Gane, Holi dj song, Holi 2021, Holi Colours, Holi Song, Holi Picture, Holi ke Rashifal, Holi, Holi live, Holi puja vidhi, Holi Rashifal 2021, Holi horoscope, Holi celebration, Holi Rashifal, Today Horoscope, Holi on Indo pak border, BSF Holi,

हेमसिंह राजपुरोहित
रायसिंहनगर। भारत – पाक अंर्तराष्ट्रीय सीमा (Indo -Pak Border) पर देश की रक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल  (BSF) जवानों व अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ होली (Holi) खेल देश की रक्षा, विकास और सुख-समृद्वि की कामना की। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर स्थित ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ होली खेली।

होली के (Holi) रंगों के साथ साथ फूलों से होली खेली और ग्रामीणों से बातचीत की। रायसिंहनगर सेक्टर (Raisingh Nagar) से लगती पाक अंर्तराष्ट्रीय सीमा (International Border) की चेक पोस्ट पृथ्वीसर व फरीदसर में बीएसएफ जवानों व ग्रामीणों ने जमकर होली का जश्न मनाया।

इस दौरान बीएसएफ (Border Security Force) की महिला जवानों ने गांव की महिलाओं के साथ डीजे (Holi DJ Song) की धून पर नाचते-गाते और होली खेली। सुबह से ही गांव 22पीटीडी, समेजा, बरूवाला से नन्दलाल दुगड़िया, नवनीत शर्मा, भोजराज, गुरमीतसिंह, पंकज बाल किशन, राम प्यारी, लीलादेवी, जितो कापड़िया, मंजू, कार्तिक सहित बड़ी संख्या में भारत पाक बॉर्डर की चेक पोस्ट फरीदसर व पृथ्वीसर में बीएसएफ जवानों के साथ होली का जश्न मनाने के लिए महिलाएं व पुरुष अपने बच्चों के साथ पहुंचे।

बीएसएफ के जवानों ने ग्रामीणों के साथ जमकर होली का लुफ्त उठाया और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया ।

More News :holi, holi 2021, holi songs, holi day,holi Rangoli, Holi Ke Gane, Holi dj song, Holi 2021, Holi Colours, Holi Song, Holi Picture, Holi ke Rashifal, Holi, Holi live, Holi puja vidhi,Holi Rashifal 2021, Holi horoscope, Holi celebration, Holi Rashifal, Today Horoscope, Holi on Indo pak border, BSF Holi, Indo -Pak Border

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version