जिला कलेक्टर (Bikaner Collector) नमित मेहता (Namit Mehta)के आवास पर रविवार को पहली बार होलिका दहन (Holika Dahan) पूरे उत्साह से संपन्न हुआ। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुए होलिका दहन से पूर्व जिला कलक्टर ने सपत्नीक पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका का दहन किया गया।