Bikaner : भाजयुमो का विजय शंकर 2019 अभियान शुरू फिर से बनेगी मोदी सरकार :सैनी

बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर की जिला बैठक होटल वृंदावन रीजेंसी में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष आशोक सैनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में 8 फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन की रणनीति और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र द्वारा दिए गए 14 कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने दुनिया के नक्शे पर भारत का एक मान स्थापित किया है और जो विकास का रथ मोदी जी ने शुरू किया है वह आगे बढ़े इस निमित्त आगामी लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर जुड़ना होगा और देश में फिर से मोदी सरकार बने यह प्रयास हरावल दस्ते को करना है।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने 8 फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन पर चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान के किसान के साथ वादाखिलाफी कांग्रेस सरकार ने की है बेरोजगारी भत्ते के नाम पर जो नौजवानों के साथ विश्वासघात किया है और अनारक्षित वर्ग के आरक्षण के बिल को पास न करके गहलोत सरकार ने राजस्थान के मतदाता का अपमान किया है , उस अपमान का बदला लेने के लिए 8 फरवरी को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में युवा मोर्चा को महत्वपूर्ण भागीदारी निभानी है । मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष रमजान अली चौपदार ने मोर्चे के आगामी कार्यक्रमों को विस्तार से बताया।

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी ने स्वागत भाषण दिया और आश्वस्त किया कि युवा मोर्चा बीकानेर सभी कार्यक्रमों को अपनी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेगा । भाजपा के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने जेल भरो आंदोलन और आगामी कार्यक्रमों में युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया ।

इस अवसर पर नाम जय सुख सिगड़ निर्मल गहलोत महामंत्री गोपाल अग्रवाल विकी गहलोत अंकुर नागपाल इमरान खान विष्णु साध नवरत्न सिंह सादुल सिंह राजेंद्र जीनगर सुशील गहलोत गायत्री प्रसाद शर्मा पवन कच्छावा शमशाद अली दिग्विजय पांडे शिव रतन प्रजापत फूल चंद जोशी नरेंद्र सिंह बीका गजेंद्र सिंह भाटी सहित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version