बीकानेर में बढ़ते अपराधों पर लगेगी रोक: एडीजी अशोक राठौड

बीकानेर। राजस्थान एटीएस के एडीजी अशोक राठौड़(ADG Ashok Rathod) ने कहा कि सभी तरह के अपराधों के साथ ड्रग्स, नशे पर रोक के साथ लॉ एंड आर्डर पर गंभीरता से काम किया जायेगा। इसके लिए पूर्व में भी मुख्मयंत्री अशेाक गहलोत की और से निर्देश जारी किए जा चुके है। एडीजे राठौड़ रविवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अपराधों की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होने कहा कि एटीएस बीकानेर पुलिस के साथ मिलकर बेहतर समन्वय के साथ काम करेगी और शहर में जो भी घटनाएं घटी है उनका ख्ुालासा जल्द होगा। जेलों में समय -समय पर जांच हो इसके भी निर्देश दिए गए है। भविष्य में अपराध न हो इसके लिए स्थानीय अधिकारियेां से बातचीत की गई है। इसके परिणाम आने वाले समय में जरुर सामने आएंगे।

एडीजे राठौड़ ने कहा कि अवैध हथियारों, अवैध नशे, जुआ, सट्टा इत्यादि अपराधों पर प्रभावी रुप से कार्यवाही होगी, इस पर राज्य सरकार भी बहुत अधिक सवंेदनशील है। सभी तरह के अपराधों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यालय स्तर पर भी इसकी कार्ययोजना बना ली गई है, जिसके अनुसार कार्य होगा। अवैध हथियारों, मादक पदार्थों की तस्करी और सट्टेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अवैध हथियारों के खिलाफ अभी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब इस विशेष अभियान को और भी सघन बनाया जाएगा।

उन्होने कहा कि बढ़ते अपराधेां पर अंकुश में आमजन की भी महती भूमिका होती है, वे भी इसमें मदद कर सकतंे है। अगर किसी के पास कोई भी व्हटसअप, वायॅस काल से अंर्तराष्ट्रीय ठगी संबधी अनजान नंबर से आता है तो उसकी शिकायत पुलिसथानो में अवश्य करें। आमजन भी पुलिस के लिए बड़ा माध्यम है, इनके सहयेाग से अपराध में कमी लाई जा सकती है।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version