बीकानेर महापौर ने कहा, डा.खड़गावत के प्रयासों से अभिलेखागार ने बनाई अंर्तराष्ट्रीय पहचान

बीकानेर। नगर निगम बीकानेर महापौर(Bikaner Mayor) सुशीला कँवर राजपुरोहित ने (Rajasthan State Archive Department)राजस्थान राज्य अभिलेखागार का अवलोकन कर रियासतकालीन दस्तावेजों व ऐतिहासिक अभिलेखों को देखा।

महापौर ने बताया कि राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डा.महेंद्र खड़गावत के नेतृत्व में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। अभिलेखागार में रियासतकालीन दस्तावेजों का डिजिटेलाइजेशन कार्य भी अविस्मरणीय है।

उन्होने बताया कि 2023 में बीकानेर नगर निगम की स्थापना के शताब्दी वर्ष को देखते हुए नगर निगम से जुड़े इतिहास तथा एल पी टेस्सीटोरी के इतिहास के बारे में विस्तार से अभिलेखागार निदेशक से चर्चा की।

राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक डॉ. खड़गावत ने बताया की अभिलेखागार द्वारा अब तक कुल डेढ़ करोड़ डाक्यूमेंट्स डिजिटल कर दिए गए हैं तथा लगभग 20 लाख पट्टे डिजिटल कर दिए गए हैं। महापौर को रिकॉर्ड रूम, ताम्रपत्र दीर्घा सहित सभी अनुभागों के बारे में विस्तृत रूप में बताया गया।

निदेशक डॉ. खड़गावत ने नगर निगम शताब्दी वर्ष के लिए आवश्यक सभी डाक्यूमेंट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान राज्य अभिलेखागार की और से महापौर सुशीला कँवर को इतिहास से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version