बीकानेर के पास कार -ट्रक से टकराई, रायसिंहनगर नगरपालिका अध्यक्ष हरीब डाबी व भाजपा नेता बिश्नोई की मौत

Raisinghnagar Municipal corporation Chairman Harish Dabi and BJP leader Vindo Bishnoi died in Car-truck Accident Near Bikaner

Harish Dabi, Car-truck collided near Bikaner, Car-truck Accident, Bikaner, Municipal corporation Chairman Haris Dabi, BJP leader Vindo Bishnoi, Raisinghnagar Municipal corporation, Car-truck Accident News, Raisinghnagar News, Haris Dabi, Vindo Bishnoi,Accident, Bikaner to Jodhpur, Bikaner –Jodhpur National Highway,

Raisinghnagar Municipal corporation Chairman Harish Dabi and BJP leader Vindo Bishnoi died in Car-truck Accident Near Bikaner

बीकानेर। बीकानेर -जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Bikaner –Jodhpur National Highway) पर भामटसर गांव के पास रविवार को कार के खड़े ट्रक से (Accident) टकराने पर (Raisinghnagar Municipal corporation) रायसिंहनगर नगर पालिका अध्यक्ष हरीश डाबी (Harish Dabi) व भाजपा जिला उपाध्यक्ष, ​जिला परिषद के पूर्व सदस्य विनोद कुमार (Vinod Kumar) की मौत हो गई। जबकि एक जना इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया।

हादसे के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने कार से इन्हे निकाला और बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भेजा। नगरपालिका अध्यक्ष कार लेकर किसी काम से रायसिंहनगर से जोधपुर से जा रहे थे। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दोनों नेताओं के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

नोखा पुलिसथाना के सीआई आलोक सिंह ने बताया कि राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार टकरा गई, जिसमें दो जनों की मौत हो गई। वहीं एक जना गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को निकाला और पीबीएम अस्पताल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने रायसिंहनगर नगर पालिका के अध्यक्ष हरीश डाबी (55) व भारतीय जनता पार्टी से ​जिला परिषद के पूर्व सदस्य विनोद कुमार (60) निवासी रायसिंहनगर, जिला श्रीगंगानगर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

वहीं इस हादसे में घायल संतोष कुमार का पीबीएम में उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाए है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इनका अंतिम संस्कार सोमवार को रायसिंहनगर में होगा।

रायसिंहनगर के विधायक बलवीर सिंह लूथरा ने पीबीएम अस्पताल जाकर मौके पर जानकारी ली और घायल का इलाज कराने के लिए चिकित्सकों से बात की।

पीबीएम अस्पताल में जुटे कांग्रेस नेता

रायसिंहनगर नगरपालिका अध्यक्ष के निधन की खबर के साथ ही पीबीएम अस्पताल में स्थानीय कांग्रेस नेताओं व समाजसे​वी नागरिकों की भीड़ जुट गई।

रायसिंहनगर में छाया शोक

श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में जैसे ही पालिका अध्यक्ष के निधन की खबर पहुंची तो पूरे शहर में शोक की लहर छा गई। दोनों नेताओं के आवास पर स्थानीय राजनेता, व्यापारी सहित अन्य वर्गों के लोग घर पहुंचने लगे। सरदार हरमीत सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश ​सचिव जगतार सिंह समरा, सुरेंद्र बिश्नोई, मनीष शाह पूर्व विधायक सोना देवी, पूर्व विधायक लाल चंद मेघवाल सहित अन्य नेता व व्यापारी मौके पर उपस्थित रहे।

हादसे की सूचना पाकर सांसद निहाल ​चंद मेघवाल ने विनोद बिश्नोई व पालिका अध्यक्ष के परिजनों को ढांढस बंधाया।

केंद्रीय मंत्री ​अर्जुनराम मेघवाल ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने दोनों नेताअेां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मेरी प्रार्थना आपके और आपके परिवार के साथ है।

रायसिंहनगर में कार्यवाहक पालिकाध्यक्ष है डाबी

राजस्थान सरकार ने पूर्व अध्यक्ष मनीष टोनी के निलंबन के बाद हरीब डाबी को अति​रिक्त कार्यभार दिया था। वे पालिका में उपाध्यक्ष के रुप में कार्य कर रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज ट्रक को कब्जे में लिया है।

श्रीगंगानगर भाजपा के जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने जताई संवेदना

श्रीगंगानगर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनोद बिश्नोई का आज एक सड़क दुघर्टना में आक्समिक निधन हो गया है। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने विनोद बिश्नोई के दु:खद निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री सिंह ने कहा है कि विनोद बिश्नोई का निधन श्रीगंगानगर जिला भाजपा के लिए अपूरणिंय क्षती है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर भाजपा ने आज एक कर्मठ, अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। इस दु:खद घड़ी में श्रीगंगानगर जिले की पूरी भाजपा टीम श्री विनोद विश्नोई के परिवार के साथ खड़ी है।

सभी कार्यक्रम रद्व

उन्होंने कहा कि श्री बिश्नोई के निधन के कारण रविवार और सोमवार को श्रीगंगानगर भाजपा के द्वारा आयोजित होने वाले पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में सोमवार 07 अगस्त 2023 को सुबह 11:30 बजे गंगनहर में पानी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पर श्रीगंगानगर जिला भाजपा द्वारा किए जाने वाले प्रदर्शन को भी स्थगित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अब यह प्रदर्शन 08 अगस्त 2023 वार मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले के समस्त उपखंड मुख्यालय पर सुबह 11:30 बजे किया जाएगा जिसमें राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया जायेगा।

पीएम मोदी ने 15 अगस्त पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का किया आह्वान

Tags : Car-truck collided near Bikaner, Car-truck Accident, Municipal corporation , Chairman, Harish Dabi, BJP leader Vindo Bishnoi,

 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version