अत्याचार में नंबर 1 पर गहलोत सरकार अब और “नही सहेगा राजस्थान” -केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल

Nahi Sahega Rajasthan Campaign will launch in Rajasthan : Arjun Ram Meghwal

Nahi Sahega Rajasthan Campaign, Gehlot government, Rajasthan, Union Minister Arjun Ram Meghwal , Arjun Ram Meghwal, Rajasthan government, atrocities, Ashok Gehlot, JP Nadda,JP nadda in Jaipur,Nahi Sahega Rajasthan Campaign,JP Nadda launches Nahin Sahega Rajasthan campaign,

Nahi Sahega Rajasthan Campaign will launch in Rajasthan : Arjun Ram Meghwal

बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ( Arjun Ram Meghwal) अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि अगले 15 दिनों तक नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान (Nahi Sahega Rajasthan Campaign) को लेकर पूरे प्रदेश (Rajasthan) में हर विधानसभा में अभियान चलाया जाएगा।

क्योंकि कांग्रेस की (Ashok Gehlot) अशोक गहलोत सरकार लूटने वाली सरकार है। गरीबों का हिस्सा चोरी करना, सरेआम भ्रष्टाचार करना, भ्रष्टाचार के नित नए रिकॉर्ड बनाना – यही कांग्रेस की गहलोत सरकार का चाल, चलन और चरित्र है। मेघवाल भाजपा बीकानेर संभाग मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गहलोत सरकार ने राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाने का काम किया : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 16 जुलाई को जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजस्थान भाजपा के राज्यव्यापी अभियान ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ (Nahi Sahega Rajasthan) का शुभारंभ किया। यह अभियान अगले 15 दिनों तक तक चलेगा, कांग्रेस की गहलोत सरकार का “फेल कार्ड जारी किया।

मेघवाल ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पांच साल का रिकॉर्ड यह है कि गहलोत सरकार ने राजस्थान में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाने का काम किया है। गहलोत सरकार ने अत्याचार करने का रिकार्ड बनाया है। महिलाओं, बच्चों, आदिवासियों पर अत्याचार करने में भी गहलोत सरकार ने रिकार्ड बनाया है। इसलिए भाजपा ने नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान शुरू किया है। हर पंचायत और गांवों में जाकर लोगों को बताएंगे।और, विधान सभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त और विकासयुक्त सरकार बनाएगी।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का एक ही मतलब लूट की दुकान, झूठ का बाजार

भाजपा की एनडीए सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास व कल्याण के काम कर रही

उन्होने कहा कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार उत्पीड़न, पक्षपात और जनता पर अत्याचार करने में नंबर एक सरकार है। दूसरी ओर, भाजपा की एनडीए सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास व कल्याण के काम कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार है जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर राजस्थान सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण एवं विकास के लिए काम कर रही है। गहलोत सरकार का हर घर में जल पहुँचाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।

एससी और एसटी का बैकलॉग अभी तक खत्म नही

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार ने कहा था कि एससी और एसटी का बैकलॉग खत्म करूंगा किन्तु अबतक नहीं किया। गहलोत सरकार ने शहीदों के परिजनों को बसाने का वादा किया था लेकिन अबतक कुछ नहीं किया। दो शहीदों की विधवाएं अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। आगे हम सब मिलकर उनके हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे और उनको न्याय दिलाएंगे। ये कांग्रेस की गहलोत सरकार का रिपोर्ट कार्ड है। इनका रिपोर्ट कार्ड यह भी है कि राजस्थान में वृद्धा पेंशन में लगभग 400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 567 अभियोजन मामलों में स्वीकृति नहीं दी गई।

रेप मामलों में प्रदेश नंबर वन

गहलोत परिवार के लोग हजारों करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट ले रहे हैं। रेप मामलों में प्रदेश नंबर वन लचर कानून व्यवस्था राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 18 से 19 रेप और 7 मर्डर हो रहें है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलें दर्ज हुए हैं। राजस्थान में प्रतिदिन औसतन 18 से 19 रेप और 7 मर्डर हो रहें है। कांग्रेस की गहलोत सरकार में 45 हजार से अधिक महिलाओं के साथ बलात्कार के मामलें दर्ज हुए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा 56 फीसदी महिलांए झूठे मामले दर्ज करवाती है, केबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में कहा “मर्दों का प्रदेश है इसलिए रेप/गैंगरेप हो रहे है।

यह भी पढ़ें : अमृतसर – जामनगर एक्सप्रेस वे पर्यटन और औधोगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण

मंत्री पुत्र पर रेप के आरोप

उन्होने कहा कि गहलोत के मंत्री पुत्र पर दुष्कर्म के आरोप में राजस्थान से बाहर मामला दर्ज, राजस्थान पुलिस ने सहयोग नहीं किया। कांग्रेस के विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र पर दुष्कर्म के मामले में एफ़आइआर नाम के बावजूद पुलिस ने आरोपी नहीं माना, कोर्ट के आदेश से गिरफ़्तार हुआ। महिला उत्पीड़न मामले में थाना गाजी के गैंगरेप को भुलाया नहीं जा सकता। परिवार और पति के सामने महिला का गैंग रेप हुआ और कोई सुध लेने वाला नहीं है। गहलोत सरकार के प्रशासन ने एफआईआर करने में भी कोताही करती है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान देश में नंबर- 1 अपार भ्रष्टाचार, जिम्मेदारों के लिए यह बहुत की शर्मनाक बात है कि ट्रांसपेरेन्सी इंटरनेशनल के करप्शन सर्वे में राजस्थान भ्रष्ट राज्यों की सूची में नंबर वन है।

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के 17 पेपर लीक

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के 17 पेपर लीक हो चुके हैं, रीट पेपर लीक मामले को सीबीआई जाँच करती तो गहलोत सरकार के मंत्री व कांग्रेस के बड़े नेता जेल जाते। आरपीएससी का सदस्य पेपर लीक में अभियुक्त है, पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त से 18 लाख नकदी बरामद हो रही है। खुलमखुला भ्रष्टाचार हैं। कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा बोले-कई मंत्री चोटी से पैर के अंगूठे तक भ्रष्टाचार में रंगे हैं। मुख्यमंत्री की मजबूरी है या कमजोरी है कि उन्हें हटा नहीं पा रहे हैं।

पक्षपातपूर्ण करने वाली ऐसी गहलोत सरकार

कुछ मंत्री अपने पावर का दुरुपयोग करके बीजेपी वालों का साथ देते हैं। तुष्टिकरण व भेदभाव कर रही हैं कांग्रेस सरकार राजस्थान में गहलोत सरकार खुलेआम अन्याय और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जयपुर बम ब्लास्ट के आतंकियों को फांसी की सजा सुनायी गई। लेकिन, कांग्रेस की गहलोत सरकार में केस को कमजोर किया गया। वोट बैंक की खातिर गहलोत सरकार ने जयपुर बम बलास्ट के आरोपियों को छोड़ने में मदद की और उनकी फांसी की सजा समाप्त हो गई। पक्षपातपूर्ण करने वाली ऐसी गहलोत सरकार को नहीं रहने देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, अनिल शुक्ला, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, आनंद सिंह भाटी, हनुमान सिंह चावड़ा, श्याम चौधरी, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल उपस्थित रहे।

Tags : Nahi Sahega Rajasthan Campaign, Rajasthan,  Arjun Ram Meghwal,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version