Monday, June 16, 2025
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home News Rajasthan Bikaner

गिद्ध संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है जोड़बीड़-केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

Jodbid is an important place from the point of view of vulture conservation - Union Minister Arjun Ram Meghwal

Team Hello Rajasthan by Team Hello Rajasthan
June 16, 2025
in Bikaner
0 0
Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal , Arjun Ram Meghwal , Jodbid, vulture conservation, Union Minister, Jodbid Bikaner,

Jodbid is an important place from the point of view of vulture conservation - Union Minister Arjun Ram Meghwal

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Table of Contents

Toggle
  • मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान की संकल्पना को मूर्त रूप दे रहा वन विभाग, गत वर्ष लगाए 7 करोड़ 22 हजार पौधे : वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा
  • वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया पौधारोपण, लव कुश वाटिका का हुआ लोकार्पण
  • ‘वंदे गंगा,जल संरक्षण जन अभियान’तथा लव कुश वाटिका लोकार्पण

मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान की संकल्पना को मूर्त रूप दे रहा वन विभाग, गत वर्ष लगाए 7 करोड़ 22 हजार पौधे : वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया पौधारोपण, लव कुश वाटिका का हुआ लोकार्पण

बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर का जोड़बीड़ क्षेत्र गिद्ध संरक्षण के लिए पूरी दुनिया में विशेष पहचान रखता है। यहां सात दुर्लभ प्रजातियों के गिद्ध प्रतिवर्ष अक्टूबर से मार्च तक आते हैं। इसके मद्देनजर यहां ‘वल्चर ब्रीडिंग सेंटर’ की स्थापना की दिशा में कार्य किया जाएगा।

श्री मेघवाल ने सोमवार को जोड़बीड़ में ‘वंदे गंगा,जल संरक्षण जन अभियान’तथा लव कुश वाटिका लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal , Arjun Ram Meghwal , Jodbid, vulture conservation, Union Minister, Jodbid Bikaner,
जोड़बीड़ में ‘वंदे गंगा,जल संरक्षण जन अभियान’तथा लव कुश वाटिका लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

‘वंदे गंगा,जल संरक्षण जन अभियान’तथा लव कुश वाटिका लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में हरियाणा, असम, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश सहित देश के चार राज्यों पर ‘वल्चर ब्रीडिंग सेंटर’ संचालित हैं। बीकानेर में यह केंद्र स्थापित हो, इसके लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग चार करोड़ रुपए की लागत से यह केंद्र बीकानेर में खुलने से क्षेत्र को गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की सादगी के कायल हुए अभिनेता सोनू सूद

श्री मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जल संरक्षण और ऐतिहासिक जल संग्रहण केंद्रों के संरक्षण का बीड़ा उठाया गया है। इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि पंचतत्व में जल का 72, वायु का 6, अग्नि का चार, पृथ्वी का 12 तथा आकाश का हिस्सा 6 प्रतिशत है। इसमें जल सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे पूर्वज पानी की कीमत समझते थे तथा विभिन्न कार्यों में जल के उपयोग की सीमा भी निश्चित थी।

श्री मेघवाल ने कहा कि आज के दौर में पेयजल का अपव्यय रोकना सबसे जरूरी है। जल का दुरुपयोग करने वाले को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना जरूरी है। श्री मेघवाल ने कहा कि जोड़बीड़ प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान है। यहां लव कुश वाटिका स्थापित होने से यह पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इसका अवलोकन करवाने का आह्वान किया तथा कहा कि यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएं, जिससे आमजन को इसके महत्व की जानकारी हो सके।

Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal , Arjun Ram Meghwal , Jodbid, vulture conservation, Union Minister, Jodbid Bikaner,
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

श्री मेघवाल ने जाल के पेड़ का महत्व बताया और कहा कि जाल का पेड़, बाबा रामदेव जी, हड़बूजी, गुरु जंभेश्वर भगवान सहित सभी लोक देवताओं के प्रिय वृक्षों में था। यह पेड़ वर्ष के बारह महीने हरा भरा रहता है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘म्हारे हरिये वन रा सुवटिया, थाने राम मिले तो कईजे रे’ भजन सुनाया तथा इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :  बीकानेर से सियालदह तक चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस नियमित चलाने की मांग
Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal , Arjun Ram Meghwal , Jodbid, vulture conservation, Union Minister, Jodbid Bikaner,
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा

वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ‘हरियालो राजस्थान’ संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए वन विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून 2024 को ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का आह्वान किया। भारत सरकार द्वारा राज्य को 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया। मुख्यमंत्री ने इसे बढ़ाते हुए 7 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा, जबकि वन विभाग और राज्य सरकार के अन्य विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन के सहयोग से गत वर्ष प्रदेश में 7 करोड़ 22 लाख पौधे लगाए गए।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि ‘संगठन की शक्ति और आमजन के कार्य करने का तरीका देखना है तो राजस्थान की जनता से सीखें।’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगाएं और जिस प्रकार एक मां अपने बालक की देखभाल करती है, उसी प्रकार पौधे के वृक्ष बनने तक उसकी चिंता करें और उसकी देखभाल कर बड़ी सौगात दी जा सकेगी।

श्री शर्मा ने कहा कि ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’, विश्व पर्यावरण दिवस गंगा दशहरा के दिन प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रदेशवासी से पौधे लगाने, पोखर जोहड़, तालाब और नदियों का संरक्षण करने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बूंद बचाकर हम बड़ा काम कर सकते हैं, क्योंकि जल प्राकृतिक रूप से ही प्राप्त होता है। इसके मध्यनजर इसका संरक्षण बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें :  विज्ञान और तकनीक ने हर युग में मानव जीवन को बनाया आसान : केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal , Arjun Ram Meghwal , Jodbid, vulture conservation, Union Minister, Jodbid Bikaner,

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पौधारोपण, लव कुश वाटिका लोकार्पण समारोह

इस दौरान श्री मेघवाल और संजय शर्मा ने त्रिलोक चंद बाफना, शिल्पा कच्छावा, करणी सिंह, शुभम कलवानी, भूरजी नायक, डॉ.करण पुरोहित, सीताराम, कोजाराम, राजवीर सिंह तथा कमल राजपुरोहित का वन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मान किया। अतिथियों ने तुलसी के पौधों का प्रतीकात्मक रूप से वितरण किया तथा पौधारोपण करने के साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal , Arjun Ram Meghwal , Jodbid, vulture conservation, Union Minister, Jodbid Bikaner,

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पौधारोपण, लव कुश वाटिका लोकार्पण समारोह

इससे पहले संभागीय मुख्य वन संरक्षक हनुमान राम चौधरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उप वन संरक्षक (वन्यजीव) संदीप कुमार छलानी ने जोड़बीड़ में विकसित लवकुश वाटिका की विशेषताओं और अब तक हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वाटिका के विकास पर लगभग 2 करोड रुपए हुए हैं। इनमें विजिटर्स के लिए शेल्टर, फेंसिंग, क्लियर वॉटर रिजर्वॉयर, दो प्रवेश द्वार, तलैया, दो किलोमीटर लंबी इको ट्रेल, वॉच टावर आदि बनाए गए हैं।

Union Law and Justice Minister Arjun Ram Meghwal , Arjun Ram Meghwal , Jodbid, vulture conservation, Union Minister, Jodbid Bikaner,
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पौधारोपण, लव कुश वाटिका लोकार्पण समारोह

सहायक वन संरक्षक डॉ पूजा पंचारिया ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

इस दौरान जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, श्याम पंचारिया अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

वहीं उप वन संरक्षक एस.सरथ बाबू, डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य,अनिल शुक्ला, गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण, विजय आचार्य, कोजाराम मेघवाल, शिवलाल तेजी, जितेंद्र सिंह राजवी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, किशन लाल गोदारा और गोपाल अग्रवाल सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण तथा वन प्रबंधन समितियां के प्रतिनिधियों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

Related Story

Public Relations and Allied Services Association of Rajasthan (PRASAR)
Bikaner

दिवंगत अधिकारियों की स्मृति में सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान अनुकरणीय : विधायक डॉ.मेघवाल

June 15, 2025
Avinash Gehlot, Minister of Social Justice and Empowerment , Social, Justice, Empowerment
Bikaner

दस रूपए की एक चाय छोड़कर उस कीमत का एक पौधा अवश्य लगाएं- अविनाश गहलोत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

June 14, 2025
Bikaner-Suratgarh, railway section, technical work, operation affected, Suratgarh, north-western railway, Bikaner division, chief public relations officer, Bikaner News in Hindi, Latest Bikaner News in Hindi, Bikaner Hindi Samachar, रेलखंड, तकनीकी कार्य, संचालन प्रभावित, उत्तर-पश्चिम रेलवे, Technical Work
Bikaner

बीकानेर-सूरतगढ रेलखण्ड तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेने हुई प्रभावित, देखें ट्रेने की सूची

June 13, 2025
PM Modi , Colonel Rajyavardhan Rathore, PM Modi Government 11 years, PM Modi Government,
Bikaner

विकसित भारत का अमृत काल,सेवा सुशासन व गरीब कल्याण की ऐतिहासिक प्रगति के 11 साल : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

June 11, 2025
Union Minister Arjun Ram Meghwal, Arjun Ram Meghwal, DISHA Meeting in Biknaer, DISHA Meeting Rajasthan, Dilu Khan DISHA, Dilu Khan Motigarh,
Bikaner

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की केन्द्र प्रवर्तित 39 योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा

June 10, 2025
Kumar Ajay, Kumar Ajay Churu, Kumar Ajay Prasar Vice President, Kumar Ajay Rajasthan, Kumar Ajay News, Kumar Ajay DIPR,
Churu

चूरू के कुमार अजय प्रसार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

May 29, 2025
Load More

Latest News

  • गिद्ध संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है जोड़बीड़-केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
  • दिवंगत अधिकारियों की स्मृति में सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान अनुकरणीय : विधायक डॉ.मेघवाल
  • Jio, Airtel, Vi, BSNL के यूजर्स अब हर माह बदल सकेंगे मोबाइल प्लान
  • जयपुर में ऑटोमोबाइल ब्रांड कार ट्रेंड्स मॉल लॉन्च
  • उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, हादसे की होगी जांच

Web-Stories

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
10 Best places to visit in the United States
10 Best places to visit in the United States
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her 10 Best places to visit in the United States