बीकानेर में दशहरा उत्सव पर रावण का दहन, मैदान में गूंज उठे जयश्रीराम के नारे

Dussehra celebrated in Bikaner Rajasthan

Vijayadashami,Dussehra,Dussehra celebrated,दशहरा,Rajasthan RAVAN DAHAN,dussehra 2023,jaipur me dussehra,dussehra in Rajasthan,dussehra video,Dussehra Festival,ravan ka dahan,rajasthan dussehra 2023,dussehra wishes,vijayadashami,happy dussehra wishes,Dussehra 2023,vijayadashami 2023 date,vijayadashami 2023 puja muhurat,vijayadashami 2023,happy dussehra 2023,dussehra celebration,dussehra 2023 live,kota dussehra,dussehra kota video,dussehra live vide

Dussehra celebrated in Bikaner Rajasthan

बीकानेर। बीकानेर में नायाब आतिशबाजी व गगन भेदी धमाकों के बीच लंका, रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। इस दौरान मैदान जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा।

श्रीराम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से मंगलवार को लगातार 20 वें वर्ष तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में पहली बार आयोजित दशहरा उत्सव में शहरी व ग्रामीण भीड़ उमड़ पड़ी ।

यह भी पढ़ें : SBI Mudra Loan : एसबीआई बैंक दे रहा 10 लाख रुपये का मुद्रा लोन, ऐसे करें आवेदन

Dussehra celebrated in Bikaner Rajasthan

संभागीय आयुक्त उर्मिला राजौरिया, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, व्यापार उद्योग मंडल के पूर्व अध्यक्ष जुगल राठी,उद्योगपति राकेश चावला व पंजाबी महासभा के संरक्षक डॉ.नरेश चुग व श्राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के महासचिव सुभाष भोला, उपाध्यक्ष हंसराज डागा, श्रीराम अरोड़ा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद व महावीर रांका ने बुराई के प्रतीक पुतलों का दहन करवाया।

यह भी पढ़ें : Hotstar : ऐसे करें हॉटस्टार डाउनलोड कैसे करें, How to download Hotstar app

Dussehra celebrated in Bikaner Rajasthan

दशहरा उत्सव में बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी भी कुछ देर अतिथि के रूप में शामिल हुई तथा सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी।

बीकानेर में दशहरा उत्सव पर निकली झांकियां

शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक सचेतन झांकियां निकाली गई। शेखर सोनी रावण के रूप् में मंच पर संवाद करते हुए लोगों का ध्यानाकर्षण कर रहे थे।

Dussehra celebrated in Bikaner Rajasthan

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की आधुनिक रावण से बचने की झांकी, अधिकाधिक मतदान करने की झांकियांं के साथ, भगवानश्री गणेश, राम दरबार, भगवान विष्णु, देवी दुर्गा, लक्ष्मी, राम दरबार, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, शिव पार्वती, मेघनाद, कुंभकरण, लव कुश, वनवासी राम, रामेश्वर पूजा,बाबा रामदेव आदि की झांकियां शामिल थी।

अनेक पात्रों में बालिकाओं व युवतियों ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा नारद, घोड़ों पर राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुधन, ऊंटों पर राक्षस, चलते फिरते हनुमान, जोकर, राक्षस मुख्य आकर्षण थे। झांकी के पात्रों के साथ अनेक लोगों ने सेल्फी ली।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

झांकी में डीजे से रंग बिरंगी रोशनी दूर तक उत्सव का संदेश दे रही थीं। वहीं बैंड पार्टी भक्ति गीत की स्वर लहरियां बिखेर रहीं थी। झांकी प्रभारी अनिल दुल्यानी, मैदान प्रभारी हेमंत कुमार गोरवाणी व महादेव बालानी, झांकी संचालक राजेश मदान, रूप सज्जा करने वाले हीरा सोनी व जितेन्द्र वर्मा की विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रशंसा की।

मैदान में शांति एवं व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस के साथ कमेटी के कार्यकर्ता, एन.सी.सी. कैडेट की टीम तैनात थी। आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी ज्योति प्रकाश रंगा व डॉ.पुष्पा शर्मा ने दी।

यह भी पढ़ें : UPI Full Form : यूपीआई ने आसान बनाई बैंकिग की राह, जाने कैसे

Dussehra celebrated in Bikaner Rajasthan

कमेटी के महासचिव सुभाष भोला, कोषाध्यक्ष गिरीश चन्द्र खत्री ने नगर विकास न्यास, नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन,पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सुथार, बीकानेर पूर्व राजपरिवार, मैदान व्यवस्था में सहयोगी रामेश्वर लाल खटोड तथा प्रिट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और आयोजन में परोक्ष अपरोक्ष सहयोग करने वालों का आभार जताया।

Tags : Vijayadashami,Dussehra,Dussehra celebrated, Dussehra 2023,vijayadashami 2023, Bikaner Dussehra,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version