Monday, August 8, 2022
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home News Rajasthan Bikaner Churu

राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण खेल महाकुंभ का आगाज 29 अगस्त से

Rajasthan government will organize rural olympics in august 30 lakh players will participate

Hello Rajasthan by Hello Rajasthan
August 5, 2022
in Churu
0 0
rural olympics in Rajasthan, rajasthan gehlot government, gehlot government, cm ashok gehlot, rural olympics, rural olympics in rajasthan, sports in rajasthan,

Rajasthan government will organize rural olympics in august 30 lakh players will participate

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Table of Contents

  • Rural Olympics : 30 लाख से  अधिक खिलाड़ियों ने करवाया पंजीयन, जिलेवार हुआ टीमों का गठन
  • प्रतियोगिताओं का इस प्रकार होगा आयोजन
  • जिले वार हुआ टीमों का गठन
  • आयोजन समितियों का हुआ गठन
  • यह रहेगा बजट का प्रावधान
  • शिक्षा विभाग की रहेगी अहम भूमिका
  • राज्य क्रीड़ा परिषद तैयारियों को दे रहा है अंतिम रूप
  • इनका कहना है

Rural Olympics : 30 लाख से  अधिक खिलाड़ियों ने करवाया पंजीयन, जिलेवार हुआ टीमों का गठन

चूरू।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य में पहली बार राज्य खेलों के बाद ( Rural Olympics) राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के महाकुंभ का आगाज 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस से होगा। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिये जाने के बाद खिलाड़ियों में खेलों को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

प्रदेश में पहली बार ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक 29 अगस्त को स्पोर्ट्स डे से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तक राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। पूर्व में कोविड के कारण ये खेल स्थगित हो गए थे।

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 7, 2022

मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया ने बताया कि कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वालीबॉल, हॉकी (बालक – बालिका), शूटिंग बॉल (बालक वर्ग) व खो – खो (बालिका वर्ग) खेलों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में राज्य की 11,341 ग्राम पंचायतों से 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में टीमों का गठन किया जा रहा है।

प्रतियोगिताओं का इस प्रकार होगा आयोजन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की शुरूआत ग्राम पंचायत स्तर  चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं के साथ 29 अगस्त से होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीमें ब्लॉक स्तर पर खेलेगी जिसका चार दिवसीय आयोजन 12 सितम्बर से प्रारम्भ होगा। तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 22 अक्टूबर से शुरू  होगी। इसके बाद चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर से होगा।

जिले वार हुआ टीमों का गठन

छह खेलों में होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर टीमों का गठन किया जा चुका है। कुछ जिलों में टीमें गठित की जा रही है।

आयोजन समितियों का हुआ गठन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों को लेकर विभिन्न स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर गठित समिति में सचिव ग्राम पंचायत संयोजक व राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यपक, सचिव ग्राम पंचायत, पटवारी ग्राम पंचायत व शारीरिक शिक्षक समिति के सदस्य होंगें। ब्लॉक स्तर पर गठित समिति में उपखण्ड अधिकारी पंचायत समिति संयोजक, प्रधान ब्लॉक पंचायत समिति, विकास अधिकारी पंचायत समिति, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि, जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि व शारीरिक शिक्षक सदस्य होंगे।

यह रहेगा बजट का प्रावधान

ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को लेकर 6,000 हजार रुपये आयोजन व 3,150 रूपये प्रति ग्राम पंचायत के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन के लिए 10,000 हजार रुपये, खेल सामग्री 6,300, भोजन 5,600 रुपये व अन्य व्यय के लिए 3,000 हजार रुपये प्रति ब्लॉक के लिए बजट आंवटित किया गया है।

शिक्षा विभाग की रहेगी अहम भूमिका

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग की महत्ती भूमिका रहेगी। खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने को लेकर शिक्षा विभाग को बजट आंवटित किया जा रहा है। प्रतियोगिता करवाने को लेकर अनुभवी दक्ष शारीरिक शिक्षकों का भी सहयोग लिया जाएगा।

राज्य क्रीड़ा परिषद तैयारियों को दे रहा है अंतिम रूप

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के आयोजन को लेकर काफी संवेदनशील नजर आ रही है। इसके चलते डॉ. कृष्णा पूनिया विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके आयोजन से जुड़ी हर छोटी व बड़ी चीज को गम्भीरता के साथ देख रही है। डॉ. पूनिया ने विभागीय अधिकारियों से साफ तौर पर कहा है कि आयोजन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही व कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी।

rural olympics in Rajasthan, rajasthan gehlot government, gehlot government, cm ashok gehlot, rural olympics, rural olympics in rajasthan, sports in rajasthan,
Rajasthan government will organize rural olympics in august 30 lakh players will participate

इनका कहना है

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के आयोजन से गांव – गांव, ढ़ाणी – ढ़ाणी में युवाओं खेलों व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेल आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की ओर  अग्रसर राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल इतिहास के सुनहरे पन्नों पर लिखा जायेगा।

पदमश्री ओलम्पियन डॉ. कृष्णा पूनिया

अध्यक्ष, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद

Raksha Bandhan 2022 : रक्षाबंधन पर इस बार रहेगा भद्रा का साया, जानिए क्या कहतें है ज्योतिष

Independence Day Facts : स्वतंत्रता दिवस पर जाने कुछ रोचक महत्वपूर्ण तथ्य

Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Tags : Rural Olympics , Rajasthan government

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Rajasthan government will organize rural olympics in august 30 lakh players will participate
Tags: CM Ashok Gehlotgehlot governmentrajasthan gehlot governmentrural olympicsrural olympics in Rajasthansports in rajasthan

Related Story

Tal Chappar , Tal Chappar Blackbuck Sanctuary, Blackbuck, tourism, tourism in Rajasthan, tourism in Tal Chappar, tourism in Churu District, how to reach Tal Chappar, Tourism in Rajasthan, Best tourist place in Rajasthan,
Churu

राजस्थान : ताल छापर की पर्यटन संभावनाओं के विस्तार के लिए नियमित गतिविधियां जरूरी

April 11, 2022
Salasar Mela 2022 Date, Salasar Mela, Salasar fair, devotee, experience, Salasar, Salasar Mandir, Salasar Temple, Salasar Mela 2022 Video,
Churu

Salasar Mela : सालासर मेले में हों पुख्ता इंतजाम, बेहतर अनुभव लेकर जाएं श्रद्धालु : सिहाग

March 31, 2022
Devendra Jhajharia,Devendra Jhajharia Churu,Padma Bhushan, javelin thrower,
Churu

कोई कमजोर नहीं कह सके, बस इसी जिद ने बना दिया चैंपियन- झाझड़िया

March 7, 2022
Devendra Jhajharia, Devendra Jhajharia Churu, Padma Bhushan, 26th Republic Day 2022, 26th Republic Day,
Churu

पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाले देश के पहले पैरा खिलाड़ी होंगे झाझड़िया

January 26, 2022
Jainarayan poonia, jainarayan poonia family, jainarayan poonia MLA, Taranagar Ex MLA, Taranagar News, Former Minister jainarayan poonia,
Churu

राजस्थान में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयनारायण पूनिया का निधन

November 7, 2021
orchestra, gangraped, orchestra in Gorkhpur,UP Police,
Churu

चुरु में पांच लाख में बेचा भतीजी को, फिर किया नाबालिग से गैंगरेप

August 6, 2021
Load More
Next Post
Putrada Ekadashi 2021 Pavitra Ekadashi , Shravan putrada ekadashi, putrada ekadashi 2022 date, pavitra ekadashi 2022, putrada ekadashi 2022 tithi, putrada ekadashi vrat vidhi, putrada ekadashi shubh muhurat, पुत्रदा एकादशी 2022, पुत्रदा एकादशी पूजा मुहूर्त, पुत्रदा एकादशी 2022 तिथि, Spirituality News in Hindi, Festivals News in Hindi, Festivals Hindi News, Sawan Putrada Ekadashi 2022, Putrada Ekadashi 2022, Putrada Ekadashi, Putrada Ekadashi 2022 date, Putrada Ekadashi 2022 time, Putrada Ekadashi 2022 shubh muhurat, Putrada Ekadashi 2022 vrat, पुत्रदा एकादशी, पुत्रदा एकादशी 2022, पुत्रदा एकादशी व्रत, पुत्रदा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त, पुत्रदा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त कब है,Sawan Putrada Ekadashi 2022, Putrada Ekadashi 2022, Putrada Ekadashi, Putrada Ekadashi 2022 date, Putrada Ekadashi 2022 time, Putrada Ekadashi 2022 shubh muhurat, Putrada Ekadashi 2022 vrat, Putrada Ekadashi Date 2022

Putrada Ekadashi 2022 : भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना से मिलेगी सुख-समृद्धि

Latest News

  • बीकानेर के पत्रकारों का दल संसद भवन के साथ शैक्षणिक भ्रमण पर,शिक्षा मंत्री डा.बीडी.कल्ला करेंगे रवाना
  • Akasa Air : अकासा एयर की पहली विमान सेवा शुरु, मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली फ्लाइट
  • जयपुर : एसएमएस अस्पताल से किडनैप हुआ बच्चा मिला, बेटे की चाहत ने बनाया चोर
  • Putrada Ekadashi 2022 : भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना से मिलेगी सुख-समृद्धि
  • राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण खेल महाकुंभ का आगाज 29 अगस्त से
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Agriculture
  • Web -Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Hello Rajasthan | Latest Hindi News | Breaking Hindi News Live