बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। माह जनवरी 2024 में मंडल की कुल आय 94.69 करोड़ रुपए हुई जो गत वर्ष जनवरी 2023 में हुई आय 83.12 करोड़ रुपया से 13.92 प्रतिशत अधिक है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि बीकानेर मंडल में इस आय में यात्री आय, माल लदान, टिकट चेकिंग, एसएलआर लीज़िंग, खानपान/वेंडिंग, वाणिज्यिक प्रचार इत्यादि से हुई आय सम्मिलित है।
मंडल को आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से माह जनवरी 2024 में 44.75 करोड़ रुपए की आय हुई जो गत वर्ष जनवरी 2023 को हुई आय 42.43 करोड़ रुपए से 5.47 प्रतिशत अधिक है। माल लदान से माह जनवरी 2024 में 41.85 करोड़ रुपयों की आय हुई जो गत वर्ष जनवरी 2023 को हुई आय 34.28 करोड़ रुपए से 22.07 प्रतिशत अधिक है।
अब वंदे भारत ट्रेन से करें माता वैष्णों देवी के दर्शन, आईआरसीटीसी का शानदार पैकेज, जाने किराया और अन्य डिटेल्स
माल लदान में दिसंबर 2023 में 30.19 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था। टिकट चेकिंग में दर्ज हुए लगभग 19 हजार मामलो से 76 लाख रुपए की आय हुई जो गत वर्ष जनवरी 2023 को 17 हजार प्रकरणों से प्राप्त आय 66 लाख रुपए से 15.15 प्रतिशत अधिक है।
एसएलआर लीजिंग से 1.11 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ जो गत वर्ष जनवरी 2023 को प्राप्त राजस्व 63.70 लाख रुपए से 74.24 प्रतिशत अधिक है। खानपान/ वेंडिंग से 15.40 लाख रुपए की आय प्राप्त हुई गत वर्ष जो जनवरी 2023 को हुई आय 8.58 लाख रुपए से 74.49 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्यिक प्रचार से 25.72 लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ जो गत वर्ष जनवरी 2023 को प्राप्त राजस्व 8.72 लाख रुपए से 194.95 प्रतिशत अधिक है।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
Tags : Indian Railway, IRCTC, Bikaner, Bikaner Railway Division,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1