नई दिल्ली। अब माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को इंडियन रेलवे से वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का मौका मिलेगा और इसके लिए आईआरसीटीसी खास पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको नई दिल्ली से यात्रा शुरु करनी होगी जोकि कटरा तक रहेगी और वापसी में नई दिल्ली पर ही खत्म करनी होगी। इस पैकेज को वैष्णोदेवी वंदे भारत Mata Vaishno devi by Vande Bharat नाम दिया गया है।

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन की और से हमेशा टूर पैकेज दिया जाता है। इस बार वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा के साथ मां वैष्णोदेवी के लिए यह पैकेज जारी किया गया है। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ही इसकी बुकिंग हो सकेगी। यह पैकेज बुधवार से रविवार तक नई दिल्ली से रवाना होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए लागू है। इसमें यात्रा करने वाले तीर्थयात्री को कन्फर्म टिकट दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता
माता वैष्णोदेवी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का यात्रा कार्यक्रम
माता वैष्णोदेवी के लिए तीर्थ यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और कटरा तक जाएगी। वापसी में भी कटरा से नई दिल्ली का सफर तय करेगी। इस ट्रेन का समय इस प्रकार से रहेगा।
माता वैष्णोदेवी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का समय : Vaishno devi By Vande Bharat Express Time Table
- आईआरसीटीसी के माता वैष्णोदेवी पैकेज में वंदेभारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना होगी और दोपहर 2 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
- इसके बाद आपके लिए होटल में आराम करने की व्यवस्था इसी पैकेज के अंदर की जाएगी।
- आराम के बाद तीर्थ यात्री को माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन कराए जाएंगे।
- मंदिर दर्शन के बाद तीर्थ यात्री को होटल में रात्रि विश्राम और डिनर की व्यवस्था होगी।
- अगले दिन सुबह आप आस पास के स्थल पर भ्रमण कर सकते है।
- दोपहर 2 बजे तक आप होटल में ठहर सकतें है। इसके बाद आपको चेकआउट करना होगा।
- शाम 3 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से कटरा से रवानगी कर रात 11 बजे सभी तीर्थ यात्री नई दिल्ली पहुंचेगी।
Shani Dev ke Upay : शनिवार के दिन ये 5 काम मत करना, वरना लग जाएगी शनि की साढ़ेसाती

माता वैष्णोदेवी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया : Vaishno devi By Vande Bharat Express Fare
- माता वैष्णोदेवी के लिए आईआरसीटीसी के इस पैकेज में यात्रियों को चेयर कार की सुविधा प्रदान करता है।
- जिसमें तीर्थ यात्री सिर्फ आसानी से बैठ सकता है, सोने की सुविधा नही है।
- प्रति व्यक्ति का किराया 9145 रुपये रखा गया है।
- दो लोगों की टिकट बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 7660 रुपये का किराया रखा गया है।
- तीन लोगों की बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 7290 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
माता वैष्णोदेवी के लिए ऐसे करें बुकिंग : Mata Vaishno devi By Vande Bharat Tour Package Booking
माता वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थ यात्री इसके लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज को बुक कर सकते है। यदि आपको इस पैकेज की कोई जानकारी लेनी हो तो आप इन नंबरो 9717641764, 9717648888, 9717648888, 8287930620 पर संपर्क कर सकतें है।
यह भी पढ़ें : Nimbu Mirch Totke : नींबू मिर्ची बांधने से कैसे मिलती है तरक्की या असफलता, जाने कैसे
Tags : Mata Vaishno devi by Vande Bharat, Mata Vaishno devi, Vande Bharat Express, Delhi to Katra Train, Irctc tour packages, IRCTC Mata Vaishnodevi By Vande Bharat Tour Package,