PM Fasal Bima Yojana : बीकानेर संसदीय क्षेत्र में फसल बीमा योजना का क्लेम मिला 302 करोड़

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana, PM, Modi, Narendra Modi, Fasal Bima Yojana, PMFBY, Arjun Ram Meghwal, Narendra Singh Tomar, crore claim, insurance scheme , insurance,

बीकानेर। केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग और लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal )ने केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) का बीकानेर संसदीय क्षेत्र में 2.5 लाख से ज्यादा किसानों को खरीफ 2020 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) के तहत फसल क्लेम लगभग 302 करोड़ रूपए जारी करवाने पर आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana )में प्राकृतिक आपदा कीट, रोगों के परिणामस्वरूप अधिसूचित फसल में से किसी भी विफलता की स्थिति में किसानों को बीमा (Crop Insurance) का कवरेज दिया जाता है।

ज्ञातव्य है कि क्षेत्र में सूखा एवं ओला वृष्टि में खरीफ 2020 की फसल नष्ट हुई थी, जिससे किसानों को उनके श्रमजल के लिए बहुत आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा एवं किसानों की फसल बीमा (Crop Insurance) दिलाने के लिए मांग थी, जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री मेघवाल संबंधित अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में थे और बीमा कंपनियों ने त्वरित प्रभाव से बीमा राशि किसानों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित भी कर रहे थे।

क्षेत्र में किसानों के खातों में उनकी फसल बीमा का क्लेम आने से एक खुशी की लहर है। केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री के प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) द्वारा बीकानेर संसदीय क्षेत्र के लगभग 2.5 लाख से ज्यादा किसानों को फसल बीमा के रूप में लगभग 302 करोड़ रू. से भी ज्यादा राशि मिली है।

ये राशि प्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया मिशन (Digital India Mission)के तहत डीबीटी के रूप में अर्थात डायरेक्टर बेनीफीशयरी ट्रांसफर के स्वरूप किसानों के खातों में सीधे आई है।

संसदीय क्षेत्र बीकानेर के लोगों द्वारा उनके खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के तहत सीधी राशि पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल को दूरभाष पर बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News : Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana, PM, Modi, Narendra Modi, Fasal Bima Yojana, PMFBY, Arjun Ram Meghwal, Narendra Singh Tomar, crore claim, insurance scheme , insurance, PMFBY Claim Intimation, Swami Keshwanand Rajasthan Agriculture University, crop insurance, Farmers News, KCC, pm fasal bima yojana, PM Fasal Bima Yojana, pmfby, KCC, kisan credit card, Bank news, Crop Insurance, पीएम फसल बीमा योजना, केसीसी, किसान क्रेडिट कार्ड, बैंक समाचार, किसान समाचार, Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY), PM Fasal Bima Yojana, Crop Insurance, Agriculture Department, Insurance Company, Universal Sompo General insurance,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version