ऐसा कोविड-19 से अभिनेत्री के उबरने के महज एक महीने बाद हुआ है।
उनकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए शिखा की पीआर मैनेजर अश्विनी शुक्ला ने आईएएनएस को बताया, उन्हें एक काफी गंभीर स्ट्रोक आया है। उनके शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। उन्हें विले पार्ले के कूपर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
उनके मैनेजर ने बताया कि शिखा को 10 दिसंबर की रात को पैरालिसिस स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाया गया। वह बात नहीं कर पा रही हैं।
शिखा के पास नसिर्ंग की डिग्री होने के चलते उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के मरीजों की अपनी इच्छा से सेवा की और इसी दौरान अक्टूबर के महीने में व खुद भी वायरस की चपेट में आ गईं।
–आईएएनएस
एएसएन-एसकेपी
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1