Wednesday, November 29, 2023
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
Hello Rajasthan
Advertisement
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home Dharma-Karma Astrology

Scorpio Horoscope 2023 : वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 जाने

Scorpio Horoscope 2023 : Scorpio Rashifal Predictions 2023

Dr.Anish Vyas by Dr.Anish Vyas
February 5, 2023
in Astrology
0 0
Vrishchik Rashifal 2023, Scorpio Rashi, Scorpio varshik rashifal 2023 , Vrishchik Rashifal , Scorpio Rashifal 2023, Scorpio Rashifal today, Scorpio Horoscope, Scorpio Horoscope Today, Scorpio Horoscope Tomorrow, Scorpio Horoscope 2023, Scorpio Horoscope today Vogue, Scorpio Horoscope today Love, Scorpio Horoscope this week, Scorpio Rashi 2023, Scorpio Rashi Today, Scorpio Rashi Today, Scorpio Rashi in English, Scorpio Rashi today in Hindi, Scorpio Yearly Horoscope 2023, Scorpio, Scorpio Rashifal,Horoscope,Rashifal 2023,rashifal 2023 in punjabi,Rashifal,Today Horoscope,Yearly Horoscope 2023,

Scorpio Horoscope 2023 : Scorpio Rashifal Predictions 2023

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

Scorpio Horoscope 2023 : पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि (Vrishchik Rashifal) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बहुत भाग्यशाली रहने वाला है। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस वर्ष शनि आपकी कुंडली के तृतीय और चतुर्थ भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में ही विराजमान होंगे। जिसके फलस्वरूप जातक को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

जो व्यक्ति प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है। जो व्यक्ति विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी होगी। जो लोग स्थाई तौर पर विदेश में रहना चाहते हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त होगी।

चतुर्थ भाव के शनि की पूर्ण दृष्टि आपकी कुंडली में दशम भाव यानी कार्यक्षेत्र पर होगी, जिस कारणवश आपको कारोबार में उन्नति देखने को मिलेगी। जीवन में स्थिरता देखने को मिलेगी। यह अवधि आपकी आमदनी में इतनी बढ़ोतरी देगी, कि इस वर्ष में आप जायदाद बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।

इस वर्ष आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा आप सराहना के पात्र बनेंगे। वर्ष की शुरुआत में छोटे भाई-बहनों के साथ थोड़ी खींचातानी रह सकती है, परंतु फरवरी से सब कुछ सामान्य हो जाएगा तथा आपको अपने भाई-बहनों का पूर्ण प्यार प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

इस वर्ष राहु-केतु आपकी कुंडली के छठवें और बारहवें घर में गोचर करेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप यह दोनों ग्रह उच्च का प्रभाव देंगे और अपनी नकारात्मकता त्याग देंगे, जिसके परिणाम स्वरूप आपको सभी ग्रहों के शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Table of Contents

  • वृश्चिक राशि वालों का कैरियर : Scorpio Rashi Career Horoscope 
  • आर्थिक स्थिति : Scorpio Rashi Business Horoscope 
  • Related posts:

वृश्चिक राशि वालों का कैरियर : Scorpio Rashi Career Horoscope 

ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि वर्ष के शुरुआत से ही महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने से पहले विचार करना आवश्यक होगा। 17 जनवरी के बाद शनि की ढैया प्रारंभ हो रही है वैसे या परेशान करने वाली नहीं रहेगी फिर भी निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए। देवगुरु बृहस्पति पूरे वर्ष आपके लिए सहायक रहेंगे।

पहले तो अप्रैल तक आपके पंचम भाव में और उसके बाद छठे भाव में देव गुरु बृहस्पति का गोचर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता प्रदान करेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। उच्च अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में है सफल होंगे।

करियर को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इस साल आपको और मेहनत करने की जरूरत है। तभी आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए भी फायदेमंद साबित होगा, जो आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल देगा। अगर आप सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

आर्थिक स्थिति : Scorpio Rashi Business Horoscope 

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि इस साल 2023 में आपको धन के मामले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। खासकर साल की शुरुआत में आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी।

जनवरी से अप्रैल के बीच फालतू के खर्चे कर आप अपनी आर्थिक तंगी बढ़ा सकते हैं। बुध का चतुर्थ भाव में गोचर आपके आर्थिक जीवन में कुछ सकारात्मकता लाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप विभिन्न माध्यमों से धन कमाने में भी सफल रहेंगे। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो इस अवधि में वह आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं।

आर्थिक मामलों में या वर्ष बेहतर साबित होने वाला है पूर्व में किए गए निवेश का फायदा इस वर्ष आपको मिलेगा। अगर कोई प्रॉपर्टी या मकान खरीदने का सोच रहे हैं तो स्वराशि के शनि आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। इस साल अचल संपत्ति में वृद्धि के योग दिखाई देते हैं और आमदनी का स्तर भी बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं किंतु कहीं पर भी नया निवेश सोच समझकर ही करें अन्यथा हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें -Leo Yearly Horoscope 2023 : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें आपका राशिफल

परिवार : Scorpio Rashi Family Horoscope 

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि वृश्चिक राशि के जातक पारिवारिक जीवन को लेकर बहुत ज्यादा संजीदा रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज कुंडली के तीसरे भाव में रहेंगे। इस दौरान माता-पिता की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। 17 जनवरी को शनि देव के चतुर्थ भाव में आने और वहां से दशम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखने के कारण आपकी व्यस्तता भी बढ़ेगी। उसके कारण आप अपने परिवार पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे।

इस वर्ष जुलाई से सितंबर के बीच परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विशेष रूप से आपके माता-पिता का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है और उन से आपके संबंध भी बिगड़ सकते हैं, इसका पूरा ध्यान रखें।

पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष के शुरुआत से शनि का गोचर चौथे घर में होने से कुछ समस्याएं रहेंगी। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है उनका विशेष ध्यान रखें। संतान से संबंधित चिंताएं इस वर्ष दूर होंगी अगर उनकी उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। कुछ जाने अनजाने शत्रु आपको परेशान करते रहेंगे अप्रैल के बाद इसमें भी राहत मिलेगी।

प्रेम – रोमांस : Scorpio Rashi Love & Romance Horoscope 

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि वृश्चिक राशि के लोग प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव का सामना करेंगे। वर्ष की शुरुआत बेहद अनुकूल रहेगी क्योंकि पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज पंचम भाव में विराजमान रहेंगे और शनि देव की तीसरे भाव से दृष्टि भी पंचम भाव पर रहेगी।

आपका पंचम भाव सक्रिय होने से अगर आप अकेले हैं तो आपके जीवन में कोई व्यक्ति दस्तक दे सकता है। जिसके साथ आपका प्रेम परवान चढ़ेगा और यदि आप पहले से ही किसी प्रेम संबंध में हैं तो इस दौरान आपके प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप और आपके प्रियतम के बीच अच्छा सामंजस्य देखने को मिलेगा।

फरवरी और मार्च के महीने में विशेष रुप से आपके रिश्ते में रोमांस का तड़का लगेगा और आपका प्यार और गहरा होगा। एक दूसरे के साथ अपनी बातें साझा करेंगे। विवाह के लिए राजीनामा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : मीन से मेष राशि तक का वार्षिक राशिफल

अप्रैल तक की परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। उसके बाद जैसे ही बृहस्पति मेष राशि में गोचर करेंगे, धीरे-धीरे कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। मई से अगस्त के बीच प्रेम संबंधों में ज्यादा तनाव देखने को मिल सकता है।

शिक्षा : Scorpio Rashi Education Horoscope 

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में सामान्य परिणाम मिलेंगे। जनवरी से अप्रैल तक का समय आपके लिए थोड़ा बेहतर रहेगा। आपको विशेष ध्यान रखना होगा।

क्योंकि यह समय आपके लिए प्रतिकूल रहेगा इसलिए आपको इस दौरान पहले से अधिक मेहनत करनी होगी अन्यथा आपको विपरीत परिणाम मिलने में परेशानी हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो समय आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जैसे ही आप अपनी मेहनत जारी रखते हैं, अपने शिक्षकों की मदद लें।

यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप अच्छे अंक प्राप्त करेंगे और सफलता की सीढ़ी चढ़ेंगे। अगर किसी बड़े संस्थान में दाखिले का मन बना रहे हैं तो अप्रैल के पूर्व आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

शनि की ढैया कुछ मानसिक रूप से एकाग्रता में कमी लाएगी किंतु देवगुरु बृहस्पति इस स्थिति को संभाले रहेंगे।आपको अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी और अनावश्यक कार्यों में समय कम बिताने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य : Scorpio Rashi Health Horoscope 

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़े मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। इस अवधि में शनि और गुरु की स्थिति में परिवर्तन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।

बृहस्पति के गोचर से आपको अपने पुराने गंभीर रोगों से मुक्ति मिलेगी। शनि के गोचर से आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो इससे आपको निजात मिल सकती है। यह अवधि सेहत में सुधार के साथ ही आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी निजात दिला सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

माता की सेहत संबंधी परेशानी भी आपका मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। साल के अंत में आप किसी शारीरिक चोट या दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस वर्ष उदर रोग से संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं इसलिए खान-पान में विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही निरंतर योगा करते रहें जिससे कोई परेशानी बड़ा रूप ना लें।

यह भी पढ़ें : तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें आपका राशिफल

ज्योतिष उपाय : Scorpio Rashi Horoscope 

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि शनिवार को सरसों के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे में जलाएं। हनुमान चालीसा और संकट मोचन का पाठ करें। चीटियों को आटा डालें।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

Tags : Scorpio Rashi Horoscope , Vrishchik Rashifal 2023,

 

 

 

Related posts:

  1. Cancer Yearly Horoscope 2023 : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें आपका राशिफल
  2. Virgo Yearly Horoscope 2023 : कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें आपका राशिफल
  3. Capricorn Horoscope 2023 : मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2023 यहां जाने

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1

Source: Scorpio Horoscope 2023 : Scorpio Rashifal Predictions 2023

Related Story

Weekly Horoscope 1-7 October 2023,Weekly Horoscope,Aaj ka Rashifal,Today Rashifal,Weekly Horoscope 2023,Rashifal 2023,Today Horoscope,Weekly Rashifal September 2023,Weekly Horoscope 2023,Rashifal hindi news,Religion news in hindi,साप्ताहिक राशिफल 2023,साप्ताहिक राशिफल,राशिफल,धर्म समाचार, #horoscope,#rashifal,weekly horoscope,Saptahik Rashifal, zodiac sign, astrology, weekly October horoscope ,Aries, Tauras, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Mesh, Vrishabh, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Horoscope, rashifal, rashifal, weekly horoscope, rashifal 2023, September weekly 2023 horoscope, hindi rashifal, astrology, september weekly rashifal 2023, economic saptahik rashifal,साप्ताहिक राशिफल,25 सितंबर- 01 अक्टूबर 2023,मेष,
Astrology

Weekly Horoscope 1-7 October 2023 : मेष से मीन तक जाने सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

November 1, 2023
Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023, Weekly Horoscope , Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Weekly Horoscope 2023,Rashifal 2023,Aaj ka Rashifal,Today Horoscope,Weekly Rashifal September 2023, Weekly Horoscope 18th to 24th September 2023, Rashifal hindi news, Religion news in hindi, साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर 2023, साप्ताहिक राशिफल, राशिफल, धर्म समाचार, Rashifal Hindi News
Astrology

Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023 : इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जाने साप्ताहिक राशिफल

September 18, 2023
Weekly Horoscope 18-24 September 2023, Weekly Horoscope , Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Weekly Horoscope 2023,Rashifal 2023,Aaj ka Rashifal,Today Horoscope,Weekly Rashifal September 2023, Weekly Horoscope 18th to 24th September 2023, Rashifal hindi news, Religion news in hindi, साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर 2023, साप्ताहिक राशिफल, राशिफल, धर्म समाचार, Rashifal Hindi News
Astrology

Weekly Horoscope 18-24 September 2023 : मेष से मीन तक इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जाने अन्य राशियों का राशिफल

September 18, 2023
Weekly Horoscope 3-9 September 2023 , Weekly Horoscope 2023, Monthly Rashifal July 2023, Rashifal 2023, Aaj ka Rashifal, Today Horoscope,
Astrology

Weekly Horoscope 3-9 September 2023 : मेष से मीन तक इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जाने साप्ताहिक राशिफल

September 18, 2023
Monthly Horoscope, August Rashifal 2023,Monthly Prediction,Horoscope 2023, Horoscope for August 2023,HoroscopeAugust, rashifal Aries,Mesh rashi,Aries, Mesh August Weekly Rashifal 2023, New Year 2023 Prediction August Monthly rashifal Aries, astrology in hindi,dainik rahifal 2023, Tomorrow Horoscope in Hindi, Kal Ka Rashifal, Horoscope Tomorrow,
Astrology

अगस्त 2023 राशिफल : कन्या, तुला, मकर और कर्क राशि वाले न करें ये काम, जाने सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

August 5, 2023
Weekly Horoscope,Horoscope 23 to 29 July 2023,July 2023 Weekly rashifal Aries,Mesh rashi,Aries,July Month 2023 rashifal,July Rashifal 2023,Montly Rashifal 2023,July Weekly Rashifal 2023,Mesh July Weekly Rashifal 2023,New Year 2023 Prediction,राशिफल 2023,July Monthly rashifal Aries,July Monthly rashifal Aries in hindi,023 Weekly Rashifal Prediction,Today Horoscope, july weekly rashiphal, astrology in hindi, dainik rahifal 2018, साप्ताहिक भविष्यवाणी, जुलाई साप्ताहिक राशिफल, weekly predictions, weekly rashiphal, rashifal in hindi,
Astrology

साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 जुलाई 2023 : यह सप्ताह कर्क, तुला राशि के साथ इन राशियों के लिए भी होगा शुभ

August 5, 2023
Load More

Latest News

  • Kantara 2 : कांतारा 2 में दिखा ऋषभ शेट्टी का खूंखार अवतार, टीज़र सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
  • जयपुर में मैरिज गार्डन से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी से भरा का बैग चोरी
  • जयपुर में पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत
  • जयपुर में पति को जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म
  • जयपुर में दो मिनट में घर से गैस सिलेंडर चोरी कर भागा चोर

Web Stories

बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
By Hello Rajasthan
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
By Hello Rajasthan
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
By Hello Rajasthan
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
By Hello Rajasthan
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Web -Stories
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By Dilip Soni. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival