ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।
मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट से अच्छा लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। समय अनुकूल है।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। जोखिम के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी से व्यर्थ में विवाद हो सकता है। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी। जल्दबाजी बिल्कुल न करे।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। काम मे उत्साह से ध्यान दे पाएंगे। निवेश में जल्दबाजी न करें।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
अकारण क्रोध व रह सकता हैं। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। काम में मन नहीं लगेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न उठाएं।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत में दिलचस्पी बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। समय अनुकूल है।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
आशंका-कुशंका के चलते कार्य प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दुर्घटना से हानि की आशंका बनती है। आर्थिक परेशानी आ सकती है।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई सौदा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
व्यापार-व्यवसाय लाभकारी रहेंगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति अच्छी होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। उन्नति का मार्ग मिलेगा।
(सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र,बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर, अजमेर, संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1