राजस्थान: वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का निधन

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक (Congress MLA) गजेन्द्र सिंह शक्तावत (Gajendra Singh Shaktawat) का दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल (ILBS Hospital, Delhi) में बुधवार सुबह 5 बजे निधन हो गया है। वे 48 वर्ष के थे। शक्तावत 14 दिसंबर से दिल्ली में लीवर का इलाज ले रहे थे। इनके निधन पर मुख्मयंत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अनेक नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के परजिनों ने बताया कि पिछले दिनों लीवर में परेशानी होने पर दिल्ली एडमिट करवाया गया था। इस दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण भी हो गया था, जिसके कुछ दिन बाद उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी।

गजेंद्र सिंह शक्तावत उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले गजेंद्र सिंह 2008 में भी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर वल्लभनगर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें संसदीय सचिव की भी जिम्मेदारी दी थी। शक्तावत कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व गृहमंत्री गुलाब सिंह शक्तावत के पुत्र हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में सम्बल देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। शक्तावत उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। शक्तावत के स्वास्थ्य को लेकर पिछले 15 दिन से परिवारजन और डॉक्टर शिव सरीन के संपर्क में थे। विधायक शक्तावत के निधन की सूचना के बाद 20 जनवरी होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित कर दी।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी शक्तावत के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version