जयपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते इन ट्रेनों को किया आंशिक रद्द एवं टर्मिनल स्टेशन हुआ परिवर्तन

Traffic will be affected due to Construction work on Jaipur Railway Station, See List

Jaipur Railway Station, IRCTC,INDIAN RAILWAYS,North Western Railway,Today Cancel Train List, Traffic, Construction work,

Traffic will be affected due to Construction work on Jaipur Railway Station, See List

जयपुर। राजधानी जयपुर के रेलवे स्टेशन पर चल रहे निमार्ण कार्य एवं तकनीकी कार्य के चलते 31 जनवरी 2024 तक रेल यातायात प्रभाावित रहेगा। ​जिसके चलते कुछ रेल सेवाएं आंशिक रुप से रद्द कर दी गई है वहीं कई ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने दी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते नंबर प्लेटफार्म नंबर 6 एवं 7 पर तकनीकी कार्य 13 जनवरी 2024 तक किया जाना था, जिसे अब 31.01.24 तक बढाया जा रहा है। इस हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त कार्य की अवधि में विस्तार के कारण निम्न रेलसेवाएं आशिक रद्द/ टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन की अवधि में भी विस्तार किया जा रहा है:-

जयपुर रेलवे स्टेशन से आंशिक रद्द रेल सेवाएं

1. गाडी संख्या 19713, जयपुर-कुर्नुलू सिटी साप्ताहिक रेलसेवा 27.01.24 तक जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-दुर्गापुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19714, कुर्नुलू सिटी-जयपुर साप्ताहिक रेलसेवा जो  29.01.24 तक कुर्नुलु से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा दुर्गापुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दुर्गापुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14715, हिसार-जयपुर रेलसेवा जो 31.0.24 तक हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14734, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा 31.01.24 तक जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 04801, सीकर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा जो 31.01.24 तक सीकर से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा ढेहर का बालाजी-जयपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 04861, जयपुर-चूरू स्पेशल रेलसेवा 31.01.24 तक जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Shani Dev ke Upay : शनिवार के दिन ये 5 काम मत करना, वरना लग जाएगी शनि की साढ़ेसाती

उपरोक्त कार्य के कारण टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन जयपुर-गोमती नगर-जयपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ढेहर का बालाजी तक/से संचालन

1. गाड़ी संख्या 19715 जयपुर-गोमती नगर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 30.01.24 तक जयपुर स्टेशन के स्थान पर ढेहर का बालाजी स्टेशन से 20.30 बजे रवाना होगी एवं जयपुर स्टेशन पर 20.40 बजे आगमन कर 21.05 बजे गोमती नगर के लिए प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 19716, गोमती नगर-जयपुर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 31.01.24 तक गोमती नगर से प्रस्थान करेगी, वह जयपुर स्टेशन पर 07.15 बजे आगमन एवं 07.25 बजे प्रस्थान कर 07.45 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।

वंदे भारत ट्रेन से करें माता वैष्णों देवी के दर्शन, आईआरसीटीसी का शानदार पैकेज, जाने किराया और अन्य डिटेल्स

Tags : Jaipur Railway Station, IRCTC, INDIAN RAILWAYS, North Western Railway, Today Cancel Train List, Traffic, Construction work,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version