जयपुर। आज से 5000 वर्षों पहले भगवन कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का उपदेश दिया। यह उपदेश उन्होंने सिर्फ अर्जुन को ही नहीं बल्कि पूरी मानव जाति को उसके कल्याण के लिए दियाद्य आज पूरा विश्व पूरे उत्साह और भक्ति से गीता पढ़ रहा है और इस महाग्रंथ से प्रेरणा ले रहा है क्योकि मानव जीवन की सारी समस्याओं का हल भगवान् कृष्ण ने स्वयं गीता के माध्यम से किया है। आज पूरी दुनिया में 87 भाषाओं में गीता पढ़ी जा रही है जो अपने आप में एक दुर्लभ उदाहरण है।
हरे कृष्ण मूवमेंट के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने बताया कि हमारे समाज का हर व्यक्ति गीता से जुड़े इसके लिए राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने एक अनूठी पहल की है।
उन्होंने स्वयं लोगों को भगवद गीता पढने के लिए प्रोत्साहित किया है। गौरतलब है की 23 दिसंबर को गीता जयंती है और इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने हरे कृष्ण मवमेंट द्वारा चलाये गए गीता कांटेस्ट में लोगों का ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए आह्वान किया और गीता कांटेस्ट के पोस्टर का विमोचन किया।
उन्होंने समाज के हर एक व्यक्ति से अपील है कि वह भगवद गीता पढ़े और भगवान् कृष्ण ने अर्जुन को जो महत्वपर्ण शिक्षा दी उसी को अपने जीवन मे आत्मसात करे।
इस अवसर पर हरे कृष्ण मूवमेंट के उपाध्यक्ष अनंत शेषदास ने राजस्थान के उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही उन्हें श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में होने वाले गीता जयंती और शुभारम्भ महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया।
Tags : Deputy CM,Geeta
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1