जयपुर वासियों ने जम कर बॉलीवुड और गुजराती गीतों पर डांडिया खनकाई
जयपुर। खंडेलवाल सोशल ग्रुप जयपुर की ओर से नवरात्रि स्थापना के पावन अवसर पर एंटरटेनमेंट पैराडाइज के ईस्ट लॉन में डांडिया गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।
आयोजक सीए अशोक तांबी और पुनीत खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजक अरुण पीतलिया ने बताया कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महाआरती 1100 दीपों के साथ महिलाओं और कन्याओं ने की।

Dandiya Mahatsov on Navratri Garba Boomed in Jaipur
महोत्सव में शहरवासियों ने जम कर बॉलीवुड और गुजराती गीतों पर डांडिया खनकाए और वैष्णो माता की आरती व भजनों ने गरबा महोत्सव में आये हुए श्रद्धालुओं को मोहित किया।
महोत्सव के मुख्य अतिथि रमेश चंद्र तुगा वाले, डॉ. अनिल तांबी, सहायक आयकर आयुक्त राजेश गुप्ता रहे। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट पद्मश्री गुलाबो सपेरा व वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एंकर अंकित खंडेलवाल रहे।
तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम
तांबी ने बताया कि लगभग 2500 लोगों ने डांडिया की खनक के साथ गरबा महोत्सव में देशभर के व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। सिंगर भव्या छाबड़ा ने अपनी मधुर आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में एक भव्य इको फ्रेंडली और अलौकिक मां दुर्गा का दरबार कोलकाता के कारीगरों द्वारा निर्मित किया गया था। मां दुर्गा के दरबार में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया।
खंडेलवाल सोशल ग्रुप ने इस महोत्सव के साथ प्लास्टिक फ्री इंडिया का संदेश भी देना चाह रहे हैं। कार्यक्रम में डांडिया क्वीन एंड किंग, बेस्ट कपल, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट डांस आदि को उपहार भी दिए गए।
कार्यक्रम में प्रिंस खंडेलवाल, गरिमा खंडेलवाल, ऋषभ जैन, सौरभ गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, डॉ. रेखा तांबी उपस्थित रहे।
अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here
Tags : Navratri , Dandiya , Dandiya 2023, Dandiya 2023 in Jaipur, Garba 2023 in Jaipur,