कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य में सुधार, दुआओं का दौर जारी

Congress leader Rameshwar Dudi health improving in Medanta Hospital Gurgaon, prayers continue in Bikaner

Congress, Rameshwar Dudi, Airlifted, SMS Hospital, Medanta Hospital Gurgaon, Medanta Hospital Gurgaon, CM, Ashok Gehlot, Dr.Naresh Trehan, Rameshwar Dudi Health Update, Rameshwar Dudi ke Health Kaise hai,

Congress leader Rameshwar Dudi health improving in Medanta Hospital Gurgaon, prayers continue in Bikaner

जयपुर। राजस्थान से कांग्रेस के नेता राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। इसकी जानकारी मेंदांता अस्पताल गुरुग्राम के चिकित्सको ने दी है। डूडी को ब्रेन हेमरेज होने के बाद जयपुर के मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर और फिर 29 अगस्त 2023 को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था।

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य में सुधार

मेदांता अस्पताल गुरुग्राम से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है, अब उनके शरीर में हलचल है और पहले से उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। उनको कुछ समय के लिए वेंटीलेटस से हटाया तो उनके श्वसन तंत्र सही से काम कर रहा है, वे स्वंय पूरी आक्सीजन ले रहें है। उनका लेवल भी सामान्य हो रहा है। इसके साथ ही चिकित्सकों ने तेजी से स्वास्थ्य में हो रहे सुधार के बाद वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है।

अस्पताल सूत्र बता रहें है कि पिछले रविवार से लेकर अब तक करीब 125 घंटों से उनके शरीर में कोई हलचल नही थी, लेकिन अब उनके पैरों व शरीर में हलचल हो रही है। उनका बीपी, शुगर, श्वसन ठीक है, इससे उनका स्वास्थ्य जल्दी बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री भी मेदांता से ले रहे अपडेट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों के संपर्क में है, वे लगातार कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य का अपडेट लेते है। गहलोत ने डा.नरेश त्रेहान से भी डूडी के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली है।

डीडवाना के विधायक चेतन डूडी व बीकानेर देहात से कांग्रेस पार्टी के देहात अध्यक्ष बिशनरा राम सियाग ने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को डूडी के स्वास्य की जानकारी दी है। अगले 24 घंटे डूडी की हैल्थ को लेकर बेहद अहम बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों की मॉनिटरिंग में उनका इलाज जारी है ।

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

डूडी के स्वास्थ्य में सुधार लेकर दुआओं का दौर जारी

परिजनों के साथ उनके समर्थक भी बेहतर स्वास्थय की दुआ कर रहे है और बीकानेर जिले में कई जगहों पर यज्ञ हवन भी करवाया गया है। डूडी के स्वास्थ्य में सुधार से उनके परिजनों के साथ समर्थकों ने भी राहत की सांस ली है।

कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सचिव शिवलाल गोदारा ने भी रामेश्वर डूडी के स्वास्थ्य को लेकर अपनी फेसबुक पेज पर अपडेट दिया है, जिसमें लिखा है कि मेदान्ता गुरुग्राम से…पूर्व नेता प्रतिपक्ष व केबिनेट मंत्री श्री रामेश्वर जी डूडी के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो रहा है। ये सब आप सभी की दुआओं और दवाओं का ही असर है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामेश्वर डूडी के जल्द स्वस्थ होने के लिए समर्थकों ने बीकानेर में आज भगवान शिव का अभिषेक कर मंगल कामना की गई।

Congress leader Rameshwar Dudi health improving in Medanta Hospital Gurgaon, prayers continue in Bikaner

इस दौरान रामेश्वर डुडी के छोटे भाई सुरेश डूडी, अजय डूडी, भंवर लाल चौधरी, बलवीर सिंह गोदारा, किशना राम सारण ​सहित अन्य समर्थकों ने मिलकर अभिषेक किया। महादेव का आशीर्वाद सभी भक्तजनों पर बना रहे, यही कामना की गई।

Congress leader Rameshwar Dudi health improving in Medanta Hospital Gurgaon, prayers continue in Bikaner

किसान नेता रामेश्वर डूडी के उत्तम स्वास्थ्य व जल्द स्वस्थ होकर आमजन बीच लोटने के लिए गांव गाढवाला के ग्रामीणों समर्थकों ने माता जी मन्दिर में माता जी की जोत की व सुंदरकांड के पाठ किये।

बीकानेर जिले के खाजूवाला की जाट धर्मशाला में हवन कर रामेश्वर लाल डूडी के जल्द स्वस्थ होने की कि गई कामना।

आपको बता दें कि रविवार को सुबह जयपुर स्थित घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने पर राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी को रविवार सुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रांरभिक जांच कराने पर ब्रेन हेमरेज होने की जानकारी मिली। चिकित्सकों ने डूडी का इलाज शुरु किया।

यहां से उन्हे मुख्यमंत्री व चिकित्सकों की सलाह पर एसएमएस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद उन्हे 29 अगस्त 2023 को ही मेंदांता अस्पताल गुरुग्राम में शिफ्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

Tags : Congress, Rameshwar Dudi, Medanta Hospital Gurgaon,  Dr.Naresh Trehan,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version