जयपुर। मुम्बई बोलीवुड (Bollywood) में गायक और संगीतकार (Singer) जयपुर की कृतिका सोनी (Kritika Soni) ने फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) के साथ ऑनलाइन (Online) बैठक कर संगीत के क्षेत्र में विस्तृत वार्ता की।
इस कार्यक्रम का आयोजन संगीत के क्षेत्र में कार्यरत मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री की सुप्रसिद्ध अकादमी “आर्टियम एकेडमी” द्वारा किया गया था। यह एकेडमी बोलीवुड संगीत व शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में प्रशिक्षणार्थियों को गहन प्रशिक्षण दे रही है।
गायक सोनू निगम इस एकेडमी के संकाय प्रमुख हैं।
इसी प्रकार देश की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत की गायिका शुभा मुदगल सहित अनेक संगीत दिग्गज इस एकेडमी के संकायों से जुड़े हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि एकेडमी की ओर से विगत दिनों इसी वर्ष के फरवरी माह में राष्ट्रीय स्तर पर एक आयोजन करवा कर एकेडमी के लिए संगीत प्रशिक्षकों का चयन कड़ी प्रतियोगिता के बाद किया गया था, जिसमें राजधानी जयपुर से मात्र एक कृतिका सोनी का चयन हुआ था।
उल्लेखनीय है कि जयपुर (Jaipur) से संगीत विशारद व अन्य प्रशिक्षण लेने के बाद कृतिका लगभग चार वर्ष पूर्व मुम्बई जाकर संगीत के क्षेत्र में कार्यरत हो गई।
मुम्बई में देश की सुप्रसिद्ध संगीत संस्था टी. एस. एम. में म्यूज़िक प्रोड्यूसर व वोकल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कृतिका संगीत के क्षेत्र पर शोध कर रही है।
कोरोना काल (CoronaVirus) के चलते कृतिका वर्तमान में जयपुर से ही ऑनलाइन वर्क कर रही है।
शनिवार शाम को आर्टियम एकेडमी की एक महत्वपूर्ण बैठक चर्चा में सोनू निगम व कृतिका ने संगीत के संदर्भ में ऑनलाइन विस्तृत वार्ता की।
बैठक में एकेडमी के संस्थापक एवं सी. ई. ओ. मुम्बई के आशीष जोशी व संगीत प्रशिक्षण के मुख्य शिक्षाविद् एव संगीतकार चैन्नई के अनंत वैद्यनाथन तथा अन्य प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।
![YouTube video](https://i.ytimg.com/vi/CUZk0LOHscQ/hqdefault.jpg)
More News : Bollywood Singer Sonu Nigam, Songs , Kritika Soni Jaipur , Sonu Nigam, Bollywood Singer, Bollywood,
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1