बीकानेर के विनीत स्वामी ने की रेतीले धोरों के शहर में उम्दा मशरूम खेती

Vineet Swami did excellent mushroom farming in Bikaner

mushroom , mushroom Rate, mushroom Farming in India, Vineet Swami, mushroom farming, mushroom farming in Bikaner , Best mushroom

Vineet Swami did excellent mushroom farming in Bikaner

बीकानेर(Bikaner News)। कम्प्यूटर के युवा सॉफ्टवेर इंजीनियर विनीत स्वामी (software engineer Vinit Swami) ने ठंडे देश व प्रदेशों में होने वाली उम्दा मशरूम (Mushroom cultivation in Bikaner) की खेती को मरू नगर बीकानेर में कर अपने आप में अनूठा उदाहरण पेश किया है। स्वामी बीकानेर में युवाओं व किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित कर बढावा देने के लिए नियमितत लोगों से सम्पर्क कर उनको इस खेती के बारे में जानकारी दे रहे है।

इंजीनियर विनीत स्वामी ने मुरलीधर व्यास नगर में अपने प्लॉट संख्या डी.411 के एक कमरे में बैड पर व पॉलिथिन की थैलियों में इस खेती को विकसित किया है। नवम्बर से खेती के कार्य को शुरू करने वाले स्वामी की अब फसल तैयार हो गई है।

उन्होंने बताया कि बटन मशरूम देश के हिमाचल, पंजाब व हरियाणा सहित अनेक ठंडे प्रदेशों में होती है। गर्म प्रदेश में इस की खेती में बहुत कठिनाई होती है। राजस्थान में उन्नत किसान सीकर जिले के नानी गांव के मोटाराम ने खेती कर पुरस्कार प्राप्त किया वहीं संगरिया में इसकी खेती बहुत कम लोग ही करते है। अधिक मेहनत की इस खेती से अधिक आमदानी की संभावना।

मशरूम की देश विदेश में अनेक प्रजातिया है, उनमें बटन किस्म को शाकाहारी खाने में अधिक प्रोटीनवाला माना गया है। इसकी मांग दिल्ली, पंजाब में तथा राजस्थान में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में अधिक है। बीकानेर में प्रमुख होटलों में यह प्रचलन में है।

स्वामी ने बताया कि इस खेती में सर्वाधिक सतर्कता खाद बनाने में होती है। खाद को गाय की तूड़ी, यूरिया व चोकर (गेहूं) की भूसी से बनाई जाती है। कम पानी की अधिक उपज की इस खेती को कम स्थान पर भी विकसित किया जा सकता है। एक कमरे में भी यह खेती आसानी से की जा सकती है। कमरे में अनेक अस्थाई बांस के बैड बनाकर उसमें खेती की जा सकती है। सार संभाल की दृृृष्टि से सावधानी रखनी पड़ती है, इसमें बीमारी व फंगस से बचाव रखना होता है।

उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक दृृृष्टि से यह सर्वाधिक लाभकारी खेती है। मशरूम की खेती से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। खेती के संबंध में विनीत स्वामी से मोबाइल नं. 9799377722 पर सम्पर्क किया जा सकता है। स्वामी निःशुल्क कार्यशाला के माध्यम से इच्छुक लोगों सीखाने की भी सेवाएं आवश्यकता अनुसार दे सकेंगे।

अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here

www.hellorajasthan.com से जुड़े सभी अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Tags: Mushroom cultivation, Mushroom, cultivationSoftware Engineer Vinit Swami, Mushroom cultivation in Bikaner,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version