Diwali : केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जवानों संग मनाई दिवाली

Union Minister Arjun Ram Meghwal Celebrates Diwali with Jawans in Bikaner Sector

Arjun Ram Meghwal , BSF, BSF Bikaner, Arjun Ram Meghwal Diwali with BSF, INDO PAK BORDER, Bikaner border, PM, Modi, Diwali, PM Modi, Indian Army, Kargil, PM Modi in Kargil, PM Narendra Modi, PM Narendra Modi Diwali, Diwali 2022,

Union Minister Arjun Ram Meghwal Celebrates Diwali with Jawans in Bikaner Sector

Diwali : दिवाली का पर्व भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौंहार: अर्जुन राम मेघवाल

केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने कहा कि ‘‘दिवाली (Diwali) का पर्व भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौंहार है। इसलिए हमें दिवाली की पूजा जवानों के साथ करनी चाहिए। पीएम (PM Modi) नरेंद्र मोदी भी हर दिवाली जवानों के साथ मनाते है। इस बार भी कारगिल (Kargil) में जवानों के साथ दिवाली का पर्व मना रहे है।

Union Minister Arjun Ram Meghwal Celebrates Diwali with Jawans in Bikaner Sector

दिवाली की पूजा आज जवानों के साथ हुई इस दौरान देश में शांति और आपसी भाई चारे के साथ विकास के पथ पर हम सब अग्रसर हो इसकी कामना की।’’

सीमा सुरक्षा बल के जवानों का कार्य हमेशा बेहतर

केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिवाली के अवसर पर बीकानेर सेक्टर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सीमा सुरक्षा बल के जवान हमेशा ही बेहतर कार्य करते है। इसका उदाहरण कोरोनाकाल में भी देखने को मिला।

जवानों ने कोविड रोकथाम में भी बहुत सराहनीय काम किया। सेना के जवान हमेशा देश सेवा को ही सर्वोपरि मानते है। हम सभी को वीर बहादुर राष्ट्र प्रहरी नौजवानों पर गर्व है।

Union Minister Arjun Ram Meghwal Celebrates Diwali with Jawans in Bikaner Sector

PM Modi Celebrates Diwali with Jawans : पीएम मोदी हर दिवाली मनाते जवानों के साथ

श्रीमेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से हर दिवाली जवानों के बीच जाकर इस त्यौंहार को मनाते है। इस बार भी पीएम मोदी ने लेह में दिवाली का पर्व जवानों के बीच जाकर मनाया।

PM Modi Diwali Celebrates with Jawans

उन्होने कहा कि पीएम मोदी का आत्मनिर्भर भारत की बात बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज देश ‘‘ 21वीं सदी में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो, इसके लिए चाहे कोई भी सेक्टर हो, यह अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है।’’

Union Minister Arjun Ram Meghwal Celebrates Diwali with Jawans in Bikaner Sector

Diwali Celebrates on Border : सीमा पर भी जवानों ने मनाई दिवाली

सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि दिवाली का पर्व सीमा पोस्ट पर भी मनाया जा रहा है। जो जवान अपने परिवार के बीच नही जा सके, उनके लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान जवानों को मिठाई से मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी।

पाक रेंजर्स को भेजी दिवाली की मिठाई

उन्होने कहा कि इस बार पाकिस्तान रेंजर्स को भी सीमा सुरक्षा बल की और से दिवाली की मिठाई दी गई।

यह भी पढ़ें – Bhai Dooj 2022 : भैया दूज के दिन बहन के घर भोजन करने से मिलती है सुख-समृद्धि

Tags : Diwali, BSF, Arjun Ram Meghwal , PM Modi

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version