सादुलशहर में पहली बार निकलेगी सूरजगढ़ निशान यात्रा

Surajgarh Nissan Yatra start for the first time in Sadulshahar

Surajgarh Nishan Yatra, Nishan Yatra, Sadulshahar News, Sadulshahar Latest News, सादुलशहर,सूरजगढ़ निशान यात्रा,

Surajgarh Nissan Yatra start for the first time in Sadulshahar

सादुलशहर। सादुलशहर के इतिहास में पहली बार सूरजगढ़ निशान यात्रा आज शुक्रवार को निकाली जाएगी। इसके साथ ही 17 सितम्बर को पुरानी धानमंडी में विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। इससे पूर्व गुरुवार मध्यरात्रि करीब 1 बजे मण्डल की और से सूरजगढ़ दरबार से पधारे एक दर्जन भक्तों का बाबा श्याम के जयघोष के साथ माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। निशान यात्रा में श्याम दरबार के भगत ओमप्रकाश इन्दोरियां की विशेष गरिमामय उपस्थिति रहेगी। दो दिवसीय कार्यक्रम सादुलशहर में इतिहास रचेगा।

सादुलशहर में पहली बार निकलेगी श्याम बाबा की सूरजगढ़ निशान यात्रा

मण्डल के निखिल जिन्दगर व् गौरव सब्बरवाल के अनुसार दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज शाम को शाम चार बजे श्री सत्यनारायण मंदिर से श्री श्याम मंदिर तक एतिहासिक भव्य सूरजगढ़ निशान यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें सूरजगढ़ से हजारी लाल इन्दोरिया व् ओमप्रकाश इन्दोरिया विशेष रूप से उपस्थित होंगे। निशान यात्रा के मुख्य यजमान भामाशाह ओम बिश्नोई होंगे। जतिन जिंदल ने बताया कि 17 सितम्बर को पुरानी धान मंडी में रात्रि 9 बजे से श्री श्याम भजन संध्या शुरू होगी।

उन्होने बताया कि इस भजन संध्या में मध्यप्रदेश से भजन गायिका अनुष्का अधिष्ठा, हरियाणा की परविन्द्र पलक व् दिल्ली के नरेश पूनियां ग्रुप भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे। भजन संध्या के मुख्य यजमान नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष व् भाजपा नेता प्रदीप खीचड़ होंगे। महोत्सव में श्याम बाबा का अलौकिक दरबार सजाया जाएगा और इत्र वर्षा भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : फोन से बैंक अकाउंट में पैसे कैसे भेजे 2023 : जाने आसान तरीके और सुरक्षा के टिप्स

यह भी पढ़ें : Post Office Scheme : पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम 5 साल में दे रही 14 लाख रुपये, जाने कैसे

Tags : Surajgarh Nissan Yatra, Sadulshahar

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version