श्रीगंगानगर जिले के बीएसएफ सतराना में खुुलेगा केन्द्रीय विद्यालय

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले के घड़साना स्थित सीमा सुरक्षा बल परिसर में केंद्री विधालय शीघ्र ही खुलेगा। इसके लिए केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग और लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 27 दिसंबर 2019 में शिक्षा मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखा था। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र भेजकर सतराना सीमा सुरक्षा बल परिसर मंे केंद्रीय विधालय खोलने की जानकारी दी है।

उन्होने लिखा कि नए केंद्रीय विधालय खोलने के निर्धारित मानकों के अनुरुप सीमा सरक्षा बल परिसर को उपयुक्त पाया गया है। इसके लिए आगामी कार्रवाई की जाएगी।

केन्द्रीय राज्यमंत्री ने अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र मेंनई मंडी घडसाना के स्थानीय क्षेत्रवासियों की लम्बें समय से सीमा सुरक्षा बल सतराना में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग को पूरा करते हुए बधाई दी।

उन्होने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव केन्द्रीय विद्यालय खोलने के निर्धारित मानको के अनुरूप पाया गया है तथा इस प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा शीघ्र ही आगामी कार्यवाही की जाएगी ताकि निर्धारित समय सीमा में विद्यालय का निर्माण हो सके। इससे स्थानीय युवाओं को बेहतर सुविधा के साथ शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने स्थानीय क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केन्द्रीय विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इन्होने जताया आभार

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उप जिला प्रमुख नक्षत्र सिंह रमाणा, अनुप सिंह, ओम प्रकाश यादव, मोहन लाल चुग, किशन दुग्गल, मोटन दास, विनोद पारिक, अंग्रेज सिंह, महेन्द्र तर्ड, इंद्राज मेघवाल, उदयपाल बिश्नोई, देवीलाल कुकणा नाहरावाली, मनीष शर्मा, प्रेम मेघवाल, मनोहर लाल चावला, केशव पारीक इत्यादि ने केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version