बीएसएफ अधिकारी की सीमा पर मौत

Indo-Pak border, Kailash post, bsf, Border Security Force,

श्रीगंगानगर। जिले से लगती भारत -पाकिस्तान अंर्तराष्ट्रीय सीमा (India-Pakistan Border)पर शुक्रवार सुबह डयूटी के बाद बैरक में सो रहे सीमा सुरक्षा बल (BSF)के अधिकारी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक जवान झारखंडका रहने वाला है।

सीमा सुरक्षा बल 157 वीं बटालियन के एएसआई मनोज कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि भारत -पाकिस्तान अंर्तराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बिंजौर पर पोस्ट बैरक में एएसआई जवान राय मुंडी, निवासी बाराकवाली, झारखंड सो रहे थे, जोकि सुबह अचैत अवस्था में मिले। बीएसएफ के अधिकारी उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय अनपूगढ़ पहुंचे जंहा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने मृतक अधिकारी के परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनेां को सौंपा जाएगा।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version