श्रीगंगानगर: रायसिंहनगर प्रेस क्लब के हर्ष मल्होत्रा चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

Raisinghnagar Press Club, Raisinghnagar Hindi News, Hindi News RaisinghNagar,

कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल महासचिव कपिल सहगल को किया गया नियुक्त

रायसिंहनगर। पत्रकारिता के क्षेत्र मे विश्वसनीय संगठन रायसिहनगर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का पुनर्गठन सभी की सहमति के साथ किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष हरभजन सिंह सूदन के मार्गदर्शन मे युवा पत्रकारो को उत्साहित करने के उदेश्य से सर्वसम्मति के साथ हर्षपाल मल्होत्रा को कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया।

इस दौरान हेमसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता मे अध्यक्ष हर्ष पाल मल्हौत्रा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें कपिल सहगल महासचिव, सुशील भाटी, मनप्रीत सिंह उपाध्यक्ष , मनोज संगठन मंत्री ,गोविन्द प्रजापत सचिव, दीपक सिघल कोषाध्यक्ष ,शंकर वर्मा प्रेस प्रवक्ता ,नवीन शर्मा सह सचिव एंव हरभजन सिंह, हरपाल सिह सूदन विधि सलाहकार के अलावा ओम कोटिया सचिव ग्रामीण , ॠषि ओझा प्रचार मंत्री ,महीराम बिश्नोई ,गणेश सचदेवा ,सुखदेव सिंह, विक्रम राजपुरोहित , हेम सिंह, पवन जोशी ,राकेश बिश्नोई सदस्य तथा वरिष्ठ पत्रकार राकेश भाभू,जयदेव गोयल, महेन्द्र वर्मा, भूपेन्द्र सिंह, सोहन लाल, नरेश गोयल आमन्त्रित सदस्य नियुक्त किये गये।

इन्होने दी शुभकामनाएं

रायसिहनगर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के गठन पर सांसद निहालचंद, विधायक बलवीर लूथरा , पालिकाध्यक्ष मनीष टोनी , किरयाना यूनियन, मनीयारी यूनियन , संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मूंदड़ा, पार्षद बंसी लाल मेघवाल, भाजपा आईटी सेल के मांगीलाल जांगू पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, देहात मंडल महामंत्री हरविंदर सिंह पन्नू, कपड़ा यूनियन अध्यक्ष, स्वर्णकार यूनियन के अध्यक्ष विष्णु सोनी, मेडिकल एसोसिएशन राधेश्याम भाकर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा देवी बावरी ब्लॉक अध्यक्ष लखबीर सिंह , पिंकी गौड़, जिला स्तर से मंडियों से मीडिया कर्मियोंसहित अन्य सामाजिक एंव राजनैतिक संगठनो ने शुभकामनाएं दी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा साथ ही पत्रकारों के हित में निर्णय भी लिए जाएंगे। वही मीडिया कर्मियों के संगठन को रजिस्टर्ड करना साथ ही देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version