बीकानेर :पुलिस जवानों व डॉक्टर्स के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व

बीकानेर(Bikaner)। श्रीनारी उत्थान सेवा समिति की ओर से सोमवार को रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के पर्व पर अंचा बाई अस्पताल, रानी बाजार,सादुल सिंह सर्किल पर तैनात पुलिस जवानों (कोरोना वारियर्स) (Corona Warriors)को रक्षा सूत्र बांध कर दिन रात निस्वार्थ देश सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया।

एक गांव ऐसा, जहां अनहोनी के भय से राखी नहीं बांधती बहनें

श्रीनारी उत्थान सेवा समिति की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान डॉक्टर,पुलिस जवान द्वारा देश सेवा का अद्भुत जज्बा पेश किया गया है।दिन रात अपनी जान की बाजी लगाकर शहर और देश के नागरिकों का कोरोना महामारी से सुरक्षा कर रहे है।

गौड़ ने कहा है कि पुलिस जवान एवं डॉक्टर के रक्षा सूत्र बांध कर इनकी लंबी उम्र की कामना करी।

इस अवसर पर सिद्धिक अग्रवाल,प्रियंका गहलोत,चाहत गौड़ ने तिलक लगा कर जवानों और डॉक्टर की कलाई पर राखी बांधी।

झुग्गी-झोपड़ी के मेधावी छात्रों को सिविल सर्विसेज की कोचिंग देगा संघ का सेवा भारती

www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version