चूरू (Churu News)। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा प्रांतीय इकाई में पूर्व प्रधानाचार्य (Santosh Sharma) संतोष शर्मा को महिला मंडल के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
Weekly Horoscope Aug.31-Sep 6, 2020 किन राशि वालो के लिए लाएगा खुशखबरी, जानिये साप्ताहिक राशिफल
अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष ममता शर्मा द्वारा उन्हें यह नियुक्ति प्रदान की गई है। संतोष शर्मा ने अपने मनोनयन के लिए महासभा के संरक्षक ओमप्रकाश जोशी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा पचारिया व महिला प्रदेशाध्यक्ष ममता शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में एकता एवं जागरुकता ही उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
उल्लेखनीय है कि संतोष शर्मा राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुई हैं तथा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने महत्त्वपूर्ण कार्य किया है।
छोटे बच्चों का बॉडी गार्ड बनेगा स्मार्ट ट्रैकर यूनिफॉर्म
www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1