केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने रेलवे स्टेशन पर आयोजित योग दिवस समारोह में की शिरकत
बीकानेर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आमजन को योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योग और प्राणायाम मनुष्य के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
दसवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार प्रातः रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर दस साल पहले योग दिवस मनाया जाना शुरू हुआ। दुनिया के 174 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। आज दुनिया भर में यह उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

Make yoga and pranayam a part of every person’s daily routine : Union Minister Arjun Ram Meghwal
रेल फटकों की समस्या का जल्द होगा समाधान
केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर की रेल फटकों की समस्या का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है।
उन्होंने स्टेशन परिसर में हुए चरणबद्ध विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि आने वाले समय में यह स्टेशन ‘मॉडल’ स्टेशन के तौर पर विकसित होगा।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार ने आभार जताया तथा शाल और पुष्प कुछ भेंटकर केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने योग प्रशिक्षकों का सम्मान किया।
इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायकताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उप महापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, चंपालाल गेदर, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, शशिकांत शर्मा, महावीर रांका, मोहन सुराणा, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, पंकज अग्रवाल, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, किशन गोदारा, गुमान सिंह राजपुरोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Make yoga and pranayam a part of every person’s daily routine : Union Minister Arjun Ram Meghwal
पदभार ग्रहण कर पहली बार बीकानेर आने पर केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल का किया भव्य स्वागत
लोकसभा चुनाव में लगातार चौथी बार सांसद निर्वाचित होने और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर शुक्रवार प्रातः अर्जुन राम मेघवाल का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्री मेघवाल को पुष्प गुच्छ और फूलमालाएं भेंट की।

Make yoga and pranayam a part of every person’s daily routine : Union Minister Arjun Ram Meghwal
इस अवसर पर श्री मेघवाल ने बीकानेर के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाताओं ने इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अगले 5 वर्षों में क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।