बीकानेर भाजपा के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष लापता, झील के पास मिली बाइक

Lalgarh BJP Leader Vinod Karol missing in Bikaner, bike found near Shobhasar lake

Shobhasar lake, विनोद करोल, Vinod Karol, BJP Leader Vinod Karol, Lalgarh Vinod Karol, BJP Vinod Karol,, Vinod Karol Bikaner,

Lalgarh BJP Leader missing in Bikaner, bike found near Shobhasar lake

बीकानेर। बीकानेर (Bikaner) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के (Lalgarh0 लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल (Vinod Karol) शनिवार से ही लापता है। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शोभासर में तलाशी अभियान चलाया है। वहीं शोभासर झील (Shobhasar lake) के पास ही इनकी बाइक मिली है।

बीछवाल पुलिसथाना से मिली जानकारी अनुसार भाजपा के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष विनोद करोल के पुत्र ने सूचना दी कि उसके पिता विनोद करोल शनिवार से ही लापता है। वे सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। जिस पर पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर कुछ अन्य लोगों से जानकारी हालिस करने पर कोई जानकार नही मिली। लेकिन उनके मोबाइल की लोकेशन 6:40 बजे आरसीपी कालोनी की आ रही है। जबकि उनकी बाइक शोभासर झील के पास मिली। इसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

भाजपा पदाधिकारी पहुंचे मौके पर

भारतीय जनता पार्टी के लालगढ़ मंडल अध्यक्ष के लापता होने की सूचना पर भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जाल सिंह भाटी, भाजपा नेता श्याम सिंह हांडला, सवाई सिंह तंवर, भगवान सिंह मेड़तिया सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे।

बीछवाल पुलिसथानाधिाकरी महेंद्र दत ने बताया कि एसडीआरफ की टीम मौके पर तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : Nimbu Mirch Totke : नींबू मिर्ची बांधने से कैसे मिलती है तरक्की या असफलता, जाने कैसे

Tags : Shobhasar lake, विनोद करोल, Vinod Karol, BJP Leader Vinod Karol,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version