बीकानेर। बीकानेर में हेरिटेज वॉक के साथ अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव शुरु हुआ। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव ऐतिहासिक रामपुरिया हवेली से हेरिटेज वॉक हुआ। जिसमें बीकानेर के विधायक, स्थानीय कलाकार व अधिकारी भी शामिल रहे।
बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने हरी झंडी दिखाकर इस वॉक को रवाना किया। मेहमानों के आदर सत्कार और मीठी मनुहार की बीकानेरी परंपरा का रंग पूरी हेरिटेज वॉक के दौरान नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे स्थानीय कलाकारों के दलों के साथ कदमताल मिलाते, देसी विदेशी पर्यटकों का उत्साह भी देखने लायक था वहीं स्थानीय लोग भी मेहमानों की आवभगत करते नजर आए।
![International Camel Festival 2024 , Camel Festival 2024 , Camel Festival, Camel Festival Bikaner, Camel Festival 2024 Video, Camel Festival 2024 photo, Camel Festival 2024 Rajasthan,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-12-at-10.06.26-AM-1140x642.webp)
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
बीकानेर की नक्काशीदार हवेलियों के बीच हुई हेरिटेज वॉक
बीकानेर शहर के रामपुरिया हवेली से शुरू होकर शहर की ऐतिहासिक गलियों से होते हुए हेरिटेज वॉक का समापन बीकाजी की टेकरी परिसर पर किया गया। ऐतिहासिक नक्काशीदार हवेलियों के बीच से रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों के साथ पर्यटक भी बीकानेरी रंग में रंगे नजर आए।
![International Camel Festival 2024 , Camel Festival 2024 , Camel Festival, Camel Festival Bikaner, Camel Festival 2024 Video, Camel Festival 2024 photo, Camel Festival 2024 Rajasthan,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-12-at-7.29.43-PM-1140x641.webp)
बीकानेरी व्यंजनों की खुशबू से महका मार्ग
हेरिटेज वॉक का मार्ग स्थानीय व्यंजनों की खुशबू से सराबोर था। कहीं पान तो कहीं केसर दूध की मनुहार चल रही थी। इसी दौरान बीकानेर के बाजार में स्थानीय हैंडीक्राफ्ट उस्ता कला से भी सैलानियों का परिचय करवाया गया।
![International Camel Festival 2024 , Camel Festival 2024 , Camel Festival, Camel Festival Bikaner, Camel Festival 2024 Video, Camel Festival 2024 photo, Camel Festival 2024 Rajasthan,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-12-at-10.06.12-AM-1-1140x642.webp)
मेहमान नवाजी की परंपराओं से प्रफुल्लित दिखे पावणे
हेरिटेज वॉक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पर उत्सव में पधारे मेहमानों का पुष्पमाला पहनाकर एवं फूल बरसाकर स्वागत किया गया। बीकानेर कला संस्कृति की धुन पर झूमते विदेशी पर्यटक भी स्थानीय लोगों की आव भगत से बेहद भाव विभोर और प्रफुल्लित नजर आए।
Shani Dev ke Upay : शनिवार के दिन ये 5 काम मत करना, वरना लग जाएगी शनि की साढ़ेसाती
![International Camel Festival 2024 , Camel Festival 2024 , Camel Festival, Camel Festival Bikaner, Camel Festival 2024 Video, Camel Festival 2024 photo, Camel Festival 2024 Rajasthan,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-12-at-7.28.55-PM-1140x641.webp)
सोशल मीडिया पर भी बिखरे ऊंट उत्सव के रंग
अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के पहले दिन सोशल मीडिया पर भी बीकानेर की संस्कृति की धूम रही। ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब, ब्लॉग्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उत्सव की रंग-बिरंगी झलकियां दिखीं। ब्लॉगर्स उत्सव का आनंद लेते हुए पर्यटकों , प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत करते नजर आए। बीकाजी की टेकरी पर रंगोली, मेहंदी और अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
![International Camel Festival 2024 , Camel Festival 2024 , Camel Festival, Camel Festival Bikaner, Camel Festival 2024 Video, Camel Festival 2024 photo, Camel Festival 2024 Rajasthan,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-12-at-7.28.54-PM-1140x641.webp)
हेरिटेज वॉक में देसी- विदेशी सैलानियों के साथ नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, नगर विकास न्याय सचिव मुकेश बारहठ, उपखंड अधिकारी पवन कुमार, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल सिंह राठौड़, सहायक निदेशक कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी हेरिटेज वॉक में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन
![International Camel Festival 2024 , Camel Festival 2024 , Camel Festival, Camel Festival Bikaner, Camel Festival 2024 Video, Camel Festival 2024 photo, Camel Festival 2024 Rajasthan,](https://www.hellorajasthan.com/wp-content/uploads/2024/01/12-rajh-rajender-3-1140x641.webp)
इंटेक ने की भागीदारी
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) ने भी हेरिटेज वॉक में सहयोग किया।
इंटेक के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि बीकाजी जी की टेकरी में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बीकानेर के रोबिलो और प्रमुख लोगों ने( इंटेक) के संदेश का प्रसारण किया।
इंटेक के अरुण प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील बांठिया, सुधा आचार्य, दिनेश सक्सेना, मनमोहन कल्याणी, ने हेरिटेज वॉक में भाग लिया।
बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय Camel Festival दिखी राजस्थानी संस्कृति#CamelFestival2024 #Bikaner #Camelfestival #Rajasthan #feast #internationalcamelfestival pic.twitter.com/2SgeyzrNyZ
— Hello Rajasthan (@hellorajasthan1) January 12, 2024
अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here
Tags : International Camel Festival 2024 , Camel Festival 2024 , Camel Festival, Camel Festival Bikaner, #CamelFestival2024 #Bikaner #Camelfestival #Rajasthan #feast #internationalcamelfestival
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1