बीकानेर। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 90 दिनों से भी ज्यादा समय से आंदोलरत किसानों के समर्थन में आज राजस्थान महिला कांग्रेस की हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहजहांपुर बॉर्डर पर धरना दिया। शहर जिला महिला कांग्रेस बीकानेर की जिलाअध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने इस प्रर्दशन में शामिल हुई। रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे आयोजित हुए धरने के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से तुरंत प्रभाव से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर मोदी सरकार शीघ्र ही तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो फिर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता केंद्र के मंत्रियों और उनके सांसदों का घेराव करेगी।

देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। देश में महिलाओं के साथ हिंसा, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले मामलें बढ़ रहे हैं। केन्द्र सरकार इन महिलाओं अत्याचारों के खिलाफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। देश की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। किसानों की मांगों का निस्तारण करने की बजाए भाजपा और उससे जुड़े संगठन किसानों को आतंकवादी और खालीस्तानी बताकर अन्नदाता का अपमान कर रहे हैं, जिसे महिला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
