राजस्थान में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयनारायण पूनिया का निधन

Rajasthan Former Minister jainarayan poonia Passed away

Jainarayan poonia, jainarayan poonia family, jainarayan poonia MLA, Taranagar Ex MLA, Taranagar News, Former Minister jainarayan poonia,

Former Minister jainarayan poonia Passed away

चूरू। चुरु जिले के तारानगर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री (Former Minister) जयनारायण पूनिया (Jainarayan Poonia) का रविवार सुबह ब्रेन हेमरेज (Brain Hemorrhage) व हार्ट अटेक (Heart Attack) आने से निधन हो गया।

उन्हे ब्लड प्रेशर (BP) अधिक होने पर हिसार के सप्रा अस्पताल (Sapra Multispeciality Hospital – Hisar) में भर्ती कराया गया था। पूनिया के सात बच्चे है।

पूर्व विधायक के भतीजे मनोज पूनिया ने बताया कि (Diwali) दीपावली के मौके पर सभी ग्रामीणों व परिवारजनों से मिलने के बाद वे घर लौटे तो तबीयत थोड़ी खराब लगी। इस पर ब्लड प्रेशर की जांच की गई तो अधिक पाया गया, जिसके चलते उन्हे हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनका अंतिम संस्कार भी पैतृक गांव में ही किया गया।

राजनीतिक सफर

उन्होने बताया कि बतौर वकालत अपना काम शुरु किया। वकालत के पेशे के दौरान ही स्थानीय लोगों की मदद करना उनका पहला मकसद रहा। इसके बाद 1977 में सादुलपुर से जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद इसी सरकार में वे सार्वजनिक निमार्ण विभाग के मंत्री रहे। इसके साथ अन्य विभागों का भी प्रभार आपने संभाला। 1985 में तारानगर से निर्दलीय विधायक और वर्ष 2013 में भारतीय जनता पार्टी से तारानगर से विधायक बने।

पूनिया के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पूनिया, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, पूर्व विधायक पूनिया के निधन पर केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उर्जामंत्री डा.बी.डी.कल्ला, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित अनेक नेताओं ने ने श्रद्धांजलि दी।

More News : Jainarayan poonia, jainarayan poonia family, jainarayan poonia MLA, Taranagar Ex MLA, Taranagar News, Former Minister jainarayan poonia, Sapra Multispeciality Hospital, Best Hospital in Hisar

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version